Post Top Ad
Saturday, October 8, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
कांग्रेस के दो विधायकों पर ट्रेन में महिला से छेड़खानी का लगा आरोप, विधायक बोले - विधायक कांग्रेस के हैं तो रगड़ दो।
कांग्रेस के दो विधायकों पर ट्रेन में महिला से छेड़खानी का लगा आरोप, विधायक बोले - विधायक कांग्रेस के हैं तो रगड़ दो।
मध्य प्रदेश के दो कांग्रेस विधायकों पर ट्रेन में यात्रा करते समय एक महिला से छेड़खानी करने का आरोप लगा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इसे कांग्रेस का चरित्र बताते हुए हमलावर है। मामले ने सियासी रंग लिया तो अब ट्रेन में महिला के साथ छेड़खानी के आरोपी विधायकों की मामले पर प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस विधायक सुनील सर्राफ ने अपने खिलाफ लगे छेड़खानी के आरोप को साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से साजिश है। जब देख लिया कि दोनों विधायक कांग्रेस के हैं तो रगड़ दो। ट्रेन की बर्थ को लेकर विवाद था तो चरित्र पर सवाल क्यों उठा रहे हैं। कांग्रेस विधायक सुनील ने कहा है कि बहन (पीड़िता) अगर ऐसा कर रही है तो ये पाप है, हम हमेशा सफर करते हैं।
उन्होंने कहा कि हम विधायक हैं और 50 साल की उम्र हो गई है, अब यह करेंगे? सुनील सर्राफ ने कहा कि कटनी से ट्रेन में सवार हुआ, 200 किलोमीटर का सफर तय किया था कि भूख लग गई। उन्होंने कहा कि विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा मिल गए। महिला ने कहा कि लाइट मत जलाइएगा बच्चा है तो हमने छोटी वाली लाइट के प्रकाश में ही खाना खाया। कांग्रेस विधायक सुनील सर्राफ ने कहा कि स्टाफ से भी पूछा जा सकता है। दरवाजा बार-बार टकरा रहा था, क्योंकि उसमें क्लिप नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस वजह से बच्चा बार-बार जग जा रहा था। सुनील सर्राफ ने कहा कि विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने सिर्फ इतना पूछा कि आपकी बर्थ कौन सी है? क्योंकि वह इनकी बर्थ पर लेटी हुई थीं, क्या यह अपराध है? उन्होंने कहा कि महिला के साथ छह महीने का बच्चा था, जब पुलिस आई तब हमने उनसे कहा कि बच्चे के सिर पर हाथ रख कसम खाकर बोल दें कि हमने छेड़खानी की है।
कांग्रेस विधायक सुनील सर्राफ ने कहा कि महिला की बर्थ चेंज हो गई तो वह चली गई। सागर में पुलिस आई, उन्होंने कहा कि सौगंध खाकर बोल रहा हूं कि हमने महिला का चेहरा तक नहीं देखा, अंधेरा था। विधायक सुनील ने कहा कि साजिश की बू इसलिए आ रही है, क्योंकि मुझे किसी ने बताया कि एफआईआर में मेरा विधानसभा क्षेत्र और मेरी उम्र तक लिखी है। आप कैसे जानती हो कि मेरी उम्र क्या है। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि महिलाओं को सुरक्षा की जरूरत है, मैं तो कहता हूं कि अब पुरुषों को सुरक्षा की जरूरत है, पुरुष भी सुरक्षित नहीं है।
कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि मेरे सभी साथी, मेरे दोस्त जानते हैं कि मैंने कई महीने से खाना-पीना सब बंद कर रखा है। मैंने तो उन्हें देखा तक नहीं साहब, छूने की तो बात ही छोड़ दीजिए। उन्होंने कहा कि हमारा रिकॉर्ड है कि ऐसा कुछ कभी नहीं किया। घर-परिवार, दोस्त-यार सबसे पूछ लीजिए। सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि मैंने तो अपनी सीट उन्हें दे दी थी, हमारे खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद