Post Top Ad
Sunday, October 2, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
किशोर की हत्या के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज।
किशोर की हत्या के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। थाना क्षेत्र के गांव मीरगावा में तीन दिन से गायब किशोर की हत्या करके शव को भूसे के कमरे में दावने को लेकर मृतक के पिता ने गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध हत्या किए जाने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के गांव मीरगावा निवासी जय सिंह पुत्र स्व मातादीन ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि हमारा पुत्र अर्जुन सिंह 15 वर्ष घर के बरामदे में दिनांक 26 सितम्बर दिन सोमवार को सो रहा था। तथा प्रार्थी एवं प्रार्थी के घरवाले छत पर जाकर सो गए। मंगलवार की सुबह जब हम जागे तो देखा कि प्रार्थी के पुत्र की चारपाई पर कपड़े बिखरे पड़े थे। मोबाइल व चप्पल दूर पड़ी थी, काफी खोजबीन की लेकिन प्रार्थी का पुत्र का कोई पता नहीं चला। तब मैने ने बुधवार को थाना फफूंद पुलिस को सूचना दी। प्रर्थी को सक है कि गांव के किशन प्रताप पुत्र मथुरा प्रसाद व राकेश पुत्र छेदालाल एवं हिमांशु दिवाकर पुत्र गिरेंद्र सिंह निवासी ग्राम बिहारी का पुरवा थाना फफूंद पर शक हुआ कि उक्त लोगों ने हमारे पुत्र की हत्या कर दी जिसकी सूचना प्रार्थी ने फोन पर थाना पुलिस को दी पुलिस आयी और प्रार्थी को उक्त लोगों के घर की तलाशी ली तो किशन प्रताप के घर रात्रि में भूसा के भरे कमरे के ऊपर लकड़िया रखी थी जिसे हटवाया गया तो देखा कि प्रार्थी के पुत्र का शव मिला। मृतक के पिता ने थाने में हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद