Post Top Ad
Sunday, October 2, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, विशाल ध्वजा पदयात्रा में शामिल हुए देवी भक्त, गाजे-बाजे के बीच निकाली गई ध्वजा यात्रा।
रायसेन, विशाल ध्वजा पदयात्रा में शामिल हुए देवी भक्त, गाजे-बाजे के बीच निकाली गई ध्वजा यात्रा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। देवनगर में हर साल की तरह इस साल भी विशाल ध्वजा यात्रा गाजे बाजे डीजे और ढोल नगाड़ों के बीच निकाली गई। इस ध्वजा यात्रा का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य उषा सोनू मीणा ने किया। यह ध्वजा यात्रा बगीचा धाम हनुमान मंदिर से देवनगर से पूजा अर्चना आरती के बाद शुरू हुई। जो की नरवर सिरसोदा टीकोदा होते हुए खंडेरा वाली माता रानी के दरबार पहुंची ।जहां पर जिला पंचायत सदस्य उषा स्वामी मीणा द्वारा मंदिर में ध्वजा लगाकर मत्था टेक कर पूजा अर्चना आरती की। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें देवी भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण करके पुण्य लाभ कमाया। मालूम हो कि भाजपा के युवा नेता सोनू मीणा द्वारा यह ध्वजा यात्रा पिछले कई सालों से निकाली जा रही है ।ध्वजा पदयात्रा का जगह-जगह मंच बनाकर सामाजिक संस्थाओं और ग्रामीणों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया वहीं उषा सोनी मीणा का भी हर फूल से स्वागत सत्कार किया।इस ध्वजा यात्रा में किसान नेता मिट्ठू लाल मीणा, सुनील गोरे, विकाश शर्मा रूपेश तन्तवार देवनगर के व्यापारी बीजेपी नेता पार्टी कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में अन्नदाता शामिल हुए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद