Post Top Ad
Monday, October 10, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
प्रेमी से प्रेमिका ने बनाई दूरी तो प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, सदमा नहीं कर पाया बर्दाश्त, गोली से उड़ाया।
प्रेमी से प्रेमिका ने बनाई दूरी तो प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, सदमा नहीं कर पाया बर्दाश्त, गोली से उड़ाया।
उत्तर प्रदेश। प्रयागराज के कर्नलगंज में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह युवक यहां किराये के कमरे में रहता था और फतेहपुर जिले का रहने वाला था। उसका किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी, इसी बात से वह सदमे में चल रहा था। रविवार को उसके कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो लोग मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवक के परिवार वालों को घटना की सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर का रहने वाला कृष्णा जिम में लगी मशीनों को बनाने का काम करता था। यहां प्रयागराज में उसने कटरा मनमोहन पार्क के पास एक कमरा किराए पर लिया था। युवक का प्रयागराज में एक लड़की के साथ अफेयर था, कुछ दिन पहले लड़की ने दूरी बनाना शुरू कर दिया। उसने फोन भी उठाना बंद कर दिया था, इस वजह से कृष्णा डिप्रेशन में जाने लगा और रविवार सुबह उसने एक सुसाइड नोट लिखा और खुद की कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
गोली चलने की आवाज सुनकर जैसे ही मकान मालिक और पड़ोसी कमरे की तरफ भागे तो दरवाजा अंदर बंद मिला। कमरे की खिड़की से देखा तो बिस्तर पर कृष्णा पड़ा था। पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने जिस तमंचे से आत्महत्या की, उसको कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने युवक के कमरे की जांच की तो एक सुसाइड नोट मिला, इसमें युवक ने प्रेमिका के बारे लिखा है। इसके अलावा, ये भी बताया कि प्रेमिका लगातार दूरी बना रही थी और उसे छोड़कर चली गई। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या करने के पीछे प्रेम संबंध की बात सामने आई है। वहीं, कृष्णा के घरवाले भी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं थे। घरवालों का कहना था कि उनको इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके लड़के का किसी से अफेयर था।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद