धार्मिक नगरी में शराब दुकान से भड़कीं पूर्व मुख्यमंत्री, कहा - शराब दुकान को लेकर जो होगा, उसे पूरा प्रदेश देखेगा, कांग्रेस ने कसा तंज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, October 28, 2022

धार्मिक नगरी में शराब दुकान से भड़कीं पूर्व मुख्यमंत्री, कहा - शराब दुकान को लेकर जो होगा, उसे पूरा प्रदेश देखेगा, कांग्रेस ने कसा तंज।

धार्मिक नगरी में शराब दुकान से भड़कीं पूर्व मुख्यमंत्री, कहा - शराब दुकान को लेकर जो होगा, उसे पूरा प्रदेश देखेगा, कांग्रेस ने कसा तंज।

धार्मिक नगरी में शराब दुकान से भड़कीं पूर्व मुख्यमंत्री, कहा - शराब दुकान को लेकर जो होगा, उसे पूरा प्रदेश देखेगा, कांग्रेस ने कसा तंज।
फ़ाइल फोटो

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मप्र में शराबबंदी की मांग को लेकर शिवराज सरकार की मुसीबत बढ़ा रही हैं। उन्होंने इस बार बड़ी चेतावनी दी है। भाईदूज पर धार्मिक नगरी ओरछा पहुंचीं उमा भारती एंट्री पॉइंट पर शराब की दुकान देखकर भड़क गईं। उमा ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस को याद करते हुए कहा- ओरछा में शराब दुकान को लेकर भी ऐसा कुछ हो सकता है, जिसे पूरा प्रदेश देखेगा। इसके बाद उमा ने ट्वीट किए।

धार्मिक नगरी में शराब दुकान से भड़कीं पूर्व मुख्यमंत्री, कहा - शराब दुकान को लेकर जो होगा, उसे पूरा प्रदेश देखेगा, कांग्रेस ने कसा तंज।

उमा ने ट्वीट कर लिखा- "मैं आज सुबह ओरछा में थी, रामराजा सरकार के दर्शन करके मन प्रसन्नता से भर जाता है, लेकिन मंदिर आते-जाते ठीक ओरछा के मुहाने पर देशी-विदेशी शराब की बड़ी भारी दुकान मेरी रामभक्ति को चुनौती देती है। जनता एवं हमारे सभी संगठनों के घोर विरोध के बावजूद इसका लाइसेंस मिला, फिर मेरे गोबर फेंकने के बाद इस दुकान को शासन ने बंद कर दिया, इसके बाद यह कोर्ट से स्टे लेकर आ गए। आज मुझे अयोध्या बहुत याद आई, लोकसभा की 2 सीटों से लेकर अयोध्या ने हमें 2 बार केंद्र में अपने बहुमत से सरकार बनाने की हैसियत प्रदान की। जब ढांचा गिरा तो गैरकानूनी कृत्य माना गया, हम सब अपराधी माने गए। वहीं, अंत में हमारे अपराध पर आज भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। ओरछा की यह देशी-विदेशी शराब की दुकान मुझे प्रेरणा देती है कि यहां जो घटेगा वह पूरे मध्यप्रदेश के लिए उदाहरण होगा, देखते हैं क्या होता है।"


उमा की धमकी पर कांग्रेस ने भी तंज कस दिया। कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेन्द्र सलूजा ने उमा भारती के ट्वीट पर लिखा- उमा जी, शराबबंदी पर रोज बदलते आपके बयान, लगातार यू टर्न के बाद अब किसी को भी आपकी घोषणा पर कोई भरोसा नहीं होता है। 14 जून को आपने ओरछा की इसी दुकान पर गोबर फेंका था। रामराजा के शहर में एक शराब दुकान आपकी रामभक्ति को चुनौती दे रही है, वो भी आपकी ही सरकार में? देखते हैं कब घटेगा?

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...