Post Top Ad
Friday, October 28, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
दहेज लोभियों ने बहू को सुलाया मौत की नींद, मौत से पहले पीड़िता ने चीख-चीखकर सुनाई आपबीती, कहा- सभी को जेल भिजवाइए
दहेज लोभियों ने बहू को सुलाया मौत की नींद, मौत से पहले पीड़िता ने चीख-चीखकर सुनाई आपबीती, कहा- सभी को जेल भिजवाइए
उत्तर प्रदेश। प्रयागराज से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दहेज के लोभियों ने अपनी बहू को मौत की नींद सुला दिया। युवती का मौत से पहले का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो चीख, चीखकर अपने ससुराल वालों को पकड़वाने की गुहार लगा रही है। अस्पताल में स्ट्रेचर पर लेटी युवती रो-रोकर बोल रही है कि पापा इन लोगों ने मुझे मारने की कोशिश की हैं। अभी पुलिस को फोन कीजिए और सभी को जेल भिजवाइए। मृतिका के परिजनों की तरफ से दी गई तहरीर पर पुलिस ने 7 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक युवती की दो साल की मासूम बेटी ने भी अपने पिता की बर्बरता की कहानी टूटी-फूटी भाषा में बयां की। इस मामले में मायके वालों ने मृतिका की सास गीता देवी, पति सुजीत वर्मा, जेठ अजीत वर्मा, ननद गुंजा, सोनी और बहनोई अशोक वर्मा के खिलाफ दहेज व हत्या का मामला खुल्दाबाद थाने में दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ करने में जुटी है।
यह मामला खुल्दाबाद थाना इलाके का है। कटरा मनमोहन पार्क के पास रहने वाले प्रेमचंद वर्मा ने बड़े अरमानों से अपनी बेटी ज्योति की शादी 14 मार्च 2019 को खुल्दाबाद थाना इलाके के बेनीगंज में रहने वाले सुजीत वर्मा से की थी। आरोप है कि ससुराल वाले हमेशा उनकी बेटी को किसी न किसी बात पर पीटते थे। इसकी शिकायत कई बार उसने मायके वालों से की थी, लेकिन उसे समझा बुझाकर वापस अपने घर भेज दिया जाता। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब उनकी बेटी को तेज बुखार आया तो उसे दवा नहीं दी गई। जब उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जब ज्योति के माता-पिता अस्पातल बेटी से मिलने पहुंचे तो चीख-चीखकर उसने अपने साथ हुए जुल्म की सारी कहानी माता-पिता को बताई, कुछ घंटों बाद उसने दम तोड़ दिया।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद