Post Top Ad
Tuesday, October 25, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
दमोह
मध्य प्रदेश
दमोह जिले के ग्राम देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।
दमोह जिले के ग्राम देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना की खबर मिलते ही कमिश्नर सागर मुकेश शुक्ला, आईजी अनुराग, कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य, पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार सहित अधिकारियों का दल घटना-स्थल पर पहुँचा और घटना के कारणों की जाँच की गई। सुरक्षा की दृष्टि से गाँव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बताया गया कि ग्राम देवरान के घमंडी अहिरवार-60 वर्ष, उनकी पत्नी-58 वर्ष, मानक लाल अहिरवार-30 वर्ष की गोली लगने से मृत्यु हो गई है। एक अन्य व्यक्ति महेश अहिरवार को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भरती किया गया है। कमिश्नर मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित परिवार की सदस्य महिलाओें से मुलाकात की है। पुलिस और प्रशासन द्वारा मुस्तैदी से कार्यवाही की जा रही है। जरूरी सहायता और मुआवजा राशि दिये जाने की कार्यवाही की जा रही है। मृतकों के परिजन को ग्राम पंचायत द्वारा अंत्येष्टि राशि 15 हजाररूपये तत्काल उपलब्ध कराये गये हैं। आई.जी. अनुराग ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी तत्काल गाँव पहुँच गए। घटना की संवेदनशीलता के साथ जाँच-पड़ताल की जा रही है। मुख्य आरोपी जगदीश हमारे कब्जे में है। अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य ने बताया कि प्रावधान अनुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जायेगी। पुलिस अधीक्षक डी.आर. तेनीवार ने बताया कि सुबह घमंडी अहिरवार और जगदीश पटेल के परिवारों में हुए विवाद में जगदीश पटेल परिवार ने घमंडी अहिरवार के परिवार पर गोली चलाई, जिसमें तीन लोगों की मृत्यु हो गई। प्रकरण में एट्रोसिटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कार्यवाही की जा रही है। शेष आरोपियों की तलाश के लिये पुलिस दलों को भी विभिन्न स्थानों के लिये भेजा गया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# दमोह
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
दमोह,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद