Post Top Ad
Saturday, October 15, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, जिला अध्यक्ष पद के लिए सक्रिय हुए जिले के भाजपा नेता और कार्यकर्ता।
रायसेन/बरेली, जिला अध्यक्ष पद के लिए सक्रिय हुए जिले के भाजपा नेता और कार्यकर्ता।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। प्रदेश में भाजपा सरकार और भाजपा सरकार में भाजपा नेताओं की कमी नहीं। इसी कमी को और सक्रिय करने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों ने दावेदारी सत्ता में बने रहने के लिए पेश की है। वर्तमान में भाजपा जिला अध्यक्ष पद पर जयप्रकाश किरार लंबे समय से बने हुए हैं और उनका कार्यकाल नवंबर में पूरा होने जा रहा है। इनके द्वारा छोड़ी जाने वाली भाजपा जिला अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा नेताओं की निगाहें जमी हुई है। रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा जहां पर वर्तमान में कांग्रेस अपना जलवा बिखेरे हुए हैं, वहीं भाजपा भी कहीं से कम नहीं है। क्योंकि भले ही इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व भाजपा विधायक द्वारा नहीं किया जा रहा फिर भी प्रदेश में भाजपा सरकार और इस सरकार में पूर्व जनप्रतिनिधियों का जलवा बरकरार है। तभी तो भाजपा जिला अध्यक्ष पद पर कुछ नाम बरेली से निकलकर सामने आ रहे हैं। जिनमें भाजपा के कद्दावर नेता ठाकुर हरनाम सिंह राजपूत तो दूसरी ओर प्रदेश सहित केंद्र में सक्रिय रहने वाले नरेंद्र पटेल वही सांसद प्रतिनिधि श्रवण ठाकुर के नाम पर भी मुहर लग सकती है। भाजपा के कद्दावर नेता ठाकुर हरनाम सिंह राजपूत को अगर भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर आसीन किया जाता है तो जिले में पार्टी को एक नई ऊर्जा प्रदान होगी तो दूसरी ओर अगर नरेंद्र पटेल के नाम पर भी सहमति जताती है पार्टी तो वह भी प्रदेश व केंद्र की राजनीति में सक्रिय नेता है और युवा होने के नाते सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता उनमें है। अब अगर सांसद प्रतिनिधि श्रवण ठाकुर की बात करें तो यह भी किसी से कम नहीं, जब सांसद इन पर भरोसा जता सकते हैं तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवाओं की पहली पसंद श्रवण ठाकुर ही बने हैं। श्रवण ठाकुर के पास युवाओं की एक लंबी टोली है और लंबे समय से भाजपा में यह सक्रिय हैं। सांसद प्रतिनिधि बनकर भी इन्होंने पार्टी के हित में सदेव कार्य किए हैं और करते चले आ रहे हैं। युवा चाहते हैं कि पार्टी इन पर भरोसा जताए और इनके हाथ में भाजपा जिला अध्यक्ष की बागडोर दें, ताकि उदयपुरा विधानसभा की सक्रिय राजनीति को और ऊर्जा प्रदान हो।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद