Post Top Ad
Tuesday, October 25, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, वोकल फॉर लोकल सामग्री खरीदी पर पुलिस अधिकारियों ने दिया जोर, मिठाई और देशी मिट्टी के गिफ्ट किए भेंट।
रायसेन, वोकल फॉर लोकल सामग्री खरीदी पर पुलिस अधिकारियों ने दिया जोर, मिठाई और देशी मिट्टी के गिफ्ट किए भेंट।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शहर में धनतेरस पर्व से पांच दिवसीय दीपावली के त्यौहार की शुरुआत हुई। यहां रायसेन जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा और एसडीओपी आदिति भावसार ने मिट्टी के दीपक और मिठाई खरीदी और गरीबों को किये वितरित ताकि गरीबों की भी दीपावली अच्छे से मन सकें। वहीं लोगों से भी देशी मिट्टी के दीपक ही खरीदने की अपील भी की। ताकि स्थानीय कुम्हारों और गरीबों की दीपावली भी अच्छे से मन सके। दीपावली के पावन त्यौहार धनतेरस के दिन रायसेन पुलिस ने वोकल फॉर लोकल स्वदेशी सामग्री खरीदी पर पूरा जोर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा और एसडीओपी अदिति भावसार ने अपने लाव लश्कर के साथ मुख्य बाजार पहुंचे और स्थानीय दुकानदारों कुम्हारों से मिट्टी के दीपक, मिठाई और प्रसाद खरीदकर उसे गरीबों में बांट दिया। वही लोगों से यह भी अपील की कि आप सभी भी स्थानीय दुकानदारों से ही मिट्टी के दीपक और प्रसाद खरीदें। ऑनलाइन खरीदी का विरोध किया। ताकि गरीबों की भी दीपावली अच्छे से मने। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने कहा कि सभी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि स्थानीय दुकानदारों से ही हम सभी प्रसाद और दीपक खरीदें ताकि इन सभी गरीबों और स्थानीय कुम्हारों की दीपावली भी हमारी और आपकी तरह अच्छे से मना सके तो वहीं उन्होंने सभी जिले और देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी तो वही कलेक्टर अरविंद दुबे, एसडीओपी अदिति भावसार ने कहा कि लोकल फॉर वोकल के लिए हम सभी को स्वदेशी चीजें अपनाना है। जिससे हमारे देश में रहने वाले लोगों का भला हो सके और उनकी दीपावली भी बहुत अच्छे से मन सके।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद