Post Top Ad
Thursday, October 27, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
महरास्ट्र
वायरल न्यूज़
विडियो
फिल्म प्रॉड्यूसर का मॉडल के साथ कार में चल रहा था रोमांस, पत्नी ने देखा तो प्रॉड्यूसर ने पत्नी पर चढ़ाई कार, VIDEO वायरल
फिल्म प्रॉड्यूसर का मॉडल के साथ कार में चल रहा था रोमांस, पत्नी ने देखा तो प्रॉड्यूसर ने पत्नी पर चढ़ाई कार, VIDEO वायरल
मुंबई। फिल्मों के प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ अपनी बीवी एक्ट्रेस यास्मीन पर कार चढ़ाने का केस दर्ज हुआ है। उनकी पत्नी ने अंधेरी (वेस्ट) की एक रिहायशी बिल्डिंग की पार्किंग में उन्हें दूसरी औरत के साथ कार में बैठे देखा था। जब वह उनसे बात करने आईं, तो कमल मिश्रा ने फरार होने की कोशिश में अपनी पत्नी को कार से कुचल दिया। घटना में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें हाथ, पैर और सिर में चोट लगी है। ये घटना 19 अक्टूबर की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
कमल किशोर मिश्रा की पत्नी यास्मीन ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा की 19 अक्टूबर को जब मैं जब घर पहुंची तो वह (पति) अपनी गाड़ी में बैठकर मॉडल आयशा सुप्रिया मेमन के साथ रोमांस कर रहे थे, वो दोनों काफी क्लोज थे। दोनों को साथ में देखते ही मैंने गाड़ी का शीशा खटखटाया और शीशा नीचे करने को कहा कि मुझे कुछ बात करनी है, लेकिन कमल ने मेरी एक नहीं सुनी और गाड़ी मोड़ कर भागने लगे। यास्मीन ने आगे कहा की मैंने गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने मुझ पर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना की वजह से मेरे सिर में काफी चोट आई है। कमल ने थोड़ी सी भी इंसानियत नहीं दिखाई। गाड़ी से उतर कर देखा तक नहीं कि मैं जिंदा हूं या मर गई। हमारा 9 साल का रिश्ता है, लेकिन उस इंसान ने 9 सेकंड भी मेरे बारे में नहीं सोचा। कमल नई-नई लड़कियों को अपनी मोहब्ब्त के जाल में फंसाते हैं, उन्हें अपनी दौलत के बारे के बताते हैं। लड़कियों के लिए खूब शॉपिंग करते हैं, इस तरह कई लड़कियों की जिंदगी उन्होंने खराब कर दी है। मेरे पास सबूत है कि उन्होंने आयशा सुप्रिया नाम की लड़की से 6 मार्च को चारदीवारी के अंदर शादी भी की थी।
यास्मीन ने आगे खुलासा करते हुए बताया की आयशा और कमल पति-पत्नी के रूप में साथ में रहने लगे। उसके बाद कमल ने मुझे मारा और "तलाक तलाक तलाक" कहकर मुझे घर से बाहर कर दिया। यास्मीन ने आगे पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। कहा की इस पूरी घटना की शिकायत मैंने अंबोली पुलिस स्टेशन में करवाई है। हालांकि, अब तक उन्होंने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। यास्मीन ने ने बताया की हमारी शादी 20 फरवरी 2014 को हुई थी। उन्होंने मुस्लिम बनकर मुझसे मुस्लिम रीति रिवाजों से शादी की थी। मेरे पास निकाहनामा भी मौजूद है। बांद्रा कोर्ट में जिस वकील ने हम दोनों की शादी करवाई थी, वो एडवोकेट जिंदा हैं और वो ही हमारी शादी के सबसे बड़े सबूत हैं। हालांकि, कमल का अभी तक इस केस और पत्नी के आरोपों पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# महरास्ट्र
# वायरल न्यूज़
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद