पोर्न की लत में नाबालिग ने 10 साल की बच्ची से की ज्यादती, विरोध करने पर की हत्या, राज छुपाने फांसी पर लटकाया शव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, November 29, 2022

पोर्न की लत में नाबालिग ने 10 साल की बच्ची से की ज्यादती, विरोध करने पर की हत्या, राज छुपाने फांसी पर लटकाया शव।

पोर्न की लत में नाबालिग ने 10 साल की बच्ची से की ज्यादती, विरोध करने पर की हत्या, राज छुपाने फांसी पर लटकाया शव।

पोर्न की लत में नाबालिग ने 10 साल की बच्ची से की ज्यादती, विरोध करने पर की हत्या, राज छुपाने फांसी पर लटकाया शव।

छत्तीसगढ़। बेमेतरा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने पोर्न की लत में नाबालिग बच्ची को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वहीं जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद 10 साल की बच्ची की हत्या कर दी, वहीं साक्ष्य छुपाने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटकाया। बेमेतरा पुलिस ने जांच के बाद इसका खुलासा किया। पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले ही फंदे पर नाबालिग का शव झूलते हुए मिला था। वहीं आज बेमेतरा पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम गांगपुर की यह घटना है।

मामले को लेकर मृतिका के पड़ोसी आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया और बताया कि वह मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने का आदी था। उस दिन पड़ोसी लड़की के घर में जाकर बलपूर्वक उससे जोर-जबरदस्ती कर दुराचार किया और बच्ची के विरोध करने और पोल खुलने की डर से चुनरी से उसका नाक और मुंह दबा दिया, जिससे बच्ची बेसुध हो गई और उसी चुनरी से फांसी पर लटका दिया, इसके बाद छत के रास्ते अपने घर चला गया। लड़की को फांसी पर लटका देख परिजनों को ऐसा लगा कि बालिका ने खुद ही फांसी लगा ली, परंतु जांच के बाद सत्यता सामने आए, जो बेहद गंभीर है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...