Post Top Ad
Tuesday, November 29, 2022
Home
अपराध
जबलपुर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
मां की पेंशन को लेकर बेटे ने की पिता की हत्या, लोहे के पाईप से हमला कर उतारा मौत के घाट।
मां की पेंशन को लेकर बेटे ने की पिता की हत्या, लोहे के पाईप से हमला कर उतारा मौत के घाट।
जबलपुर। बेलखेड़ा में मां की पेंशन को लेकर उपजे विवाद पर बेटे जितेन्द्र उर्फ जित्तू ने पिता विश्वनाथ राय की लोहे का पाईप मार-मार कर हत्या कर दी। विश्वनाथ राय को खून से लथपथ हालत में देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, जिन्होने विश्वनाथ को इस हालत में देखा तो स्तब्ध रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी जितेन्द्र उर्फ जित्तू की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मध्यप्रदेश के जबलपुर बेलखेड़ा निवासी विश्वनाथ राय पेशे से किसान है, जिनकी पत्नी एमपीईबी से प्यून के पद से सेवानिवृत हुई है। पत्नी हर माह मिलने वाली पेंशन पति विश्वनाथ को दे देती रही, इस बात का विरोध पुत्र जितेन्द्र उर्फ जित्तू करता रहा। जितेन्द्र का कहना था कि मां की पेंशन का रुपया उसे मिले। कई बार दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद भी हुआ, इसके बाद भी पेंशन का रुपया जितेन्द्र को नहीं मिला। इसी बात को लेकर विश्वनाथ और उसके बेटे जितेन्द्र का आपस में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि जितेन्द्र ने लोहे का पाइप उठाकर पिता विश्वनाथ पर दनादन वार किए। हमले में विश्वनाथ के सिर, हाथ, पैर व पीठ में गंभीर चोटें आने से मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपी जितेन्द्र की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी।
Tags
# अपराध
# जबलपुर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
जबलपुर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद