Post Top Ad
Wednesday, November 2, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, ग्राम पंचायत गोल में अध्यक्ष ने बाटे एल.एल.बाय. 2.0 योजना के प्रमाण पत्र।
रायसेन, ग्राम पंचायत गोल में अध्यक्ष ने बाटे एल.एल.बाय. 2.0 योजना के प्रमाण पत्र।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर सात दिवसीय शासकीय कार्यक्रमों के तहत दिनाँक 02/10/2022 को महिला बाल विकास द्वारा आयोजित लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के अंतर्गत प्रमाण पत्र बाटें गए। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रभा बृजगोपाल पटेल ने कन्या पूजन कर, दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम की सुरुआत की। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्राभारी राहुल पटेल ने संबोधन में लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के बारे में जानकारी दीं व प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की अंत्योदय के उत्थान की अन्य योजनाओं के बारे में उपस्थित ग्रामीण जनों को अवगत कराया। सन 2006 में पहली बार लाडली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था व पहली बार की पंजीकृत कन्याओं को आज ही के दिन इस योजना का लाभ वितरण किया जा रहा हैं। जिस कार्यक्रम का लाइव संबोधन भी ग्राम गोल में सुना गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि बसंत पटेल ने मंच संचालन किया व अपनी पंचायत में विकास कार्यों के लिए माँग पत्र रखा, आपकी प्रमुख माँगों में पंचायत भवन निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, यात्री प्रतीक्षालय, पानी टैंकर रही। जनपद अध्यक्ष ने माँग पत्र स्वीकार कर क्रमवद्ध रूप से समस्त माँगों को पूरा करने का अस्वासन दिया गया। प्रमाण पत्रों में शिवा धाकड़, मीनाक्षी कहार, अतिशा धाकड़, ऋषिका धाकड़, यामिनी धाकड़ कन्याओं को अध्यक्ष व उपस्थित अतिथियों ने प्रमाण पत्र बाटें गए। ग्राम की भजन मंडली ने रंगारंग भजनों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में शंकर सिंह कुल्हार, केशर सिंह पटेल, निर्मल चौधरी, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, मानसिंह पटैल, टीकाराम धाकड़, भगवान सिंह ठाकुर, प्रेम नारायण खुते, विनोद चौहान जनपद सदस्य, लाल सिंह पटेल, अंकित धाकड़, बलराम ठाकुर, राजू धाकड़, अभिषेक धाकड़, नर्मदा प्रसाद पनारिया,बलराम सूरज धाकड़, पोहप पटेल व महिला बाल विकास के अधिकारी अमरनाथ शर्मा, सुपरवाइजर प्रियंका ठाकुर, जनपद के अधिकारी कर्मचारी रघुराज ठाकुर, शैलेद्री व्यास उपस्थित रही।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद