Post Top Ad
Monday, November 21, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, कलेक्टर ने किया नवजात शिशु सप्ताह का शुभारंभ, जिले में 21 नवम्बर से 27 नवम्बर तक चलेगा नवजात शिशु सप्ताह।
रायसेन, कलेक्टर ने किया नवजात शिशु सप्ताह का शुभारंभ, जिले में 21 नवम्बर से 27 नवम्बर तक चलेगा नवजात शिशु सप्ताह।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। नवजात शिशुओं की देखभाल एवं स्वास्थ्य को प्रोत्साहन देने के लिए रायसेन स्थित जिला अस्पताल में नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन, कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा 21 नवम्बर से 27 नवम्बर तक चलाए जाने वाले नवजात शिशु सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन ने कहा कि नवजात शिशुओं की देखभाल बहुत जरूरी होती है। डॉक्टरों के परामर्श अनुसार नवजात शिशुओं की देखभाल करनी चाहिए। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। नवजात शिशु सप्ताह के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से माताओं, परिजनों को शिशुओं की देखभाल के लिए जागरूक किया जाएगा। कलेक्टर अरविंद दुबे ने कहा कि जिले में 21 से 27 नवम्बर तक चलाए जाने वाले नवजात शिशु सप्ताह के तहत स्वास्थ्य अमले द्वारा नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित वर्तमान कठिनाईयों के साथ ही नवजात शिशुओं की देखभाल के महत्व के बारे में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने सीएमएचओ दिनेश खत्री से कहा कि जिले में इसका बेहतर और सुचारू क्रियान्वयन किया जाए, जिससे कि लोगों तक शिशुओं के स्वास्थ्य और उनकी समुचित देखभाल की जानकारी पहुंचे। कई बार छोटी सी लापरवाही के कारण गंभीर स्थिति बन जाती है। इसलिए जरूरी है कि शिशुओं के स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी या कठिनाई होने पर डॉक्टर को तुरंत दिखाएं। सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सोमनदास ने बताया कि नवजात शिशु सप्ताह का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के महत्व को सुदृढ़ करना और नवजात अवधि में शिशुओं के लिए स्वास्थ्य देखभाल की स्थिति में सुधार करके शिशु मृत्यु दर को कम करना है। इस सप्ताह के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता, एएनएम तथा स्वास्थ्य अमले द्वारा नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। जिसमें वजन, तापमान, श्वसन क्रिया आदि का परीक्षण किया जाएगा। इनके अतिरिक्त विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भी नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के बारे में माताओं, परिजनों को जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, डॉक्टर, भाजपा नेता जमना सेन तथा विधायक बृजेश चतुर्वेदी भी उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद