Post Top Ad
Monday, November 21, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/मंडीदीप, अपने गांव से ड्यूटी के लिए आई युवती को ट्राले ने रौंदा, घटनास्थल पर ही हुई मौत।
रायसेन/मंडीदीप, अपने गांव से ड्यूटी के लिए आई युवती को ट्राले ने रौंदा, घटनास्थल पर ही हुई मौत।
घातक रिपोर्टर नेटवर्क, भोपाल।
रायसेन/मंडीदीप। उद्योग नगरी में नेशनल हाईवे 47 पर जिलेटिन चौराहा के पास एक ट्राला चालक ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवती ने सर्विस रोड से हाईवे पर प्रवेश किया, तभी ओब्दुल्लागंज की तरफ से आ रहे ट्राले ने युवती को टक्कर मार दी और ट्राला उसके सिर के ऊपर से निकल गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्राला चालक मौके से फरार होने लगा, तभी आसपास एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना दी और ट्राले का पीछा किया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मंडीदीप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ट्राला चालक का पीछा और घेराबंदी करते हुए आरोपी ट्राला चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया। साथ ही आरोपी ड्राइवर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, 23 वर्षीय अमृता कुड़ाप ओबेदुल्लागंज के पास स्थित बिला खेड़ी गांव की रहने वाली थी, जो नगर के पाल मोहल्ला में किराए से रह कर पेन निर्माता आई डब्ल्यू आई कंपनी में मजदूरी करती थी। सोमवार को अमृता बिला खेड़ी गांव से कमरे पर आ रही थी, उसे मंगलवार को ड्यूटी पर जाना था। इससे पहले कि वह कमरे तक पहुंचती औद्योगिक क्षेत्र में जिलेटिन ओवर ब्रिज के पास ओबैदुल्लागंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने स्कूटी सवार अमृता को रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी कृष्ण पाल सिंह के मुताबिक, मृतका की पहचान उसके मोबाइल से हुई। पुलिस ने जब फोन लगाया तो उसकी बहन ने अमृता की पहचान बताई। इसके बाद पुलिस ने शव का पीएम कराने के लिए शासकीय सिविल अस्पताल भिजवाया दिया। जहां मंगलवार को परिजनों की उपस्थिति में शव का पीएम कराया जाएगा।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद