Post Top Ad
Sunday, November 20, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, पुलिस शासकीय आवास में खिला रही थी बरसों से जुआ, मौके से 24 जुआरी गिरफ्तार।
रायसेन/बरेली, पुलिस शासकीय आवास में खिला रही थी बरसों से जुआ, मौके से 24 जुआरी गिरफ्तार।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। पुलिस कॉलोनी में निवासरत प्रधान आरक्षक अमोल बोरकर शासकीय निवास में वर्षों से जुआ संचालित कर रहे थे। इस बात की जानकारी एसडीओपी राजीव जंगले, थाना प्रभारी सतीश सप्रे को जब प्राप्त हुई तो बीती रात 1.00 बजे पुलिस ने प्रधान आरक्षक के निवास स्थान पर पुलिस बल के साथ छापा मारा तो मौके से 24 जुआरी 5 लाख 90 हजार रुपए सहित 6 फोर व्हीलर, 52 ताश के पत्ते के साथ गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार किए गए जुआरी भोपाल, पिपरिया, मंडीदीप सहित बरेली के होना बताया जा रहा है। प्रधान आरक्षक अमोल बोरकर जिनके निवास स्थान पर वर्षों से जुआ संचालित हो रहा था, उन्हें एसपी विकास शाहवाल ने निलंबित कर दिया है। पुलिस के द्वारा पुलिस के शासकीय निवास स्थान पर जुआ संचालित की जानकारी शायद पूर्व में पदस्थ थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू को थी या नहीं इस बात पर भी प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है। 24 जुआरियों में से चार बरेली के, दो मंडीदीप और बाकी के आसपास के निवासी हैं जो लंबे समय से बरेली आकर पुलिस के संरक्षण में पुलिस निवास स्थान पर ही जुआ खेला करते थे। बरेली पुलिस बरेली में बेवजह ऐसे लोगों को परेशान कर रही है जिन्होंने सट्टा संचालन पर रोक लगा दी है, फिर भी उनसे चौथ वसूली करने से पुलिस बाज नहीं आ रही है। अब प्रश्न यह उठता है कि जब बरेली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अमोल बोरकर जब जुआ संचालित करवा रहे थे तो क्या इसकी जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं थी। क्या अगर बारीकी से जांच की जाए तो इसमें बरेली थाने में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी भी लपेटे में आ सकते हैं, क्योंकि जब पूर्व में पदस्थ थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू का जैसे ही स्थानांतरण हुआ तो तुरंत दूसरे ही दिन बरेली थाने की कमान थाना प्रभारी के रूप मे संभालने वाले थाना प्रभारी सतीश सप्रे के द्वारा बरसों से चल रहे इस जुए अड्डे का खुलासा किया गया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद