Post Top Ad
Sunday, November 20, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
धर्म
दो दिवसीय रामलीला समाप्त, अंतिम दिवस परशुराम-लक्ष्मण संवाद और मनमोहक प्रस्तुति देखने को रात भर डटे रहे लोग।
दो दिवसीय रामलीला समाप्त, अंतिम दिवस परशुराम-लक्ष्मण संवाद और मनमोहक प्रस्तुति देखने को रात भर डटे रहे लोग।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कस्बे के जमुना प्रसाद पार्क में चल रही दो दिवसीय रामलीला महोत्सव का रविवार की सुबह समापन हो गया। सुबह तक चला परशुराम-लक्ष्मण संवाद देखने के लिये दर्शक डटे रहे। इससे पूर्व शनिवार की रात उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने भगवान की आरती उतारकर कार्यक्रम की शुरुआत की। श्रीराम भक्त राम लीला समिति ने उप जिलाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अंतिम दिन कानपुर से आए हास्य कलाकार अंकुर मिश्रा गोलू ने हास्य के माध्यम से पंडाल में बैठे लोगों को खूब गुदगुदाया। वहीं कानपुर की पलक रानी और फतेहपुर की रितु ने फिल्मी गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। पंडाल में आए लोगों को बैठाए रखा। इसके बाद परशुराम-लक्ष्मण के बीच संवाद शुरू हुआ। जब प्रभु श्रीराम भगवान शिव का धनुष तोड़ देते हैं तो इसकी सूचना परशुरामजी को मिलती है और वे क्रोधित होते हुए जनक की सभा में आ धमकते हैं। वहां जब वे राम को भला बुरा कहने लगते हैं, तब लक्ष्मण से रहा नहीं जाता और फिर वे परशुराम का मजाक उड़ाते हुए उन्हें कटु वचनों में शिक्षा देने लगते हैं। इस संवाद में शील, क्रोध, संयम और वीरता का बखान होता है। बाद में श्रीराम लक्ष्मण का क्रोध शांत करते हैं। इसी बीच खलबली देखकर जनकपुरी की स्त्रियां व्याकुल हो गईं। सब मिलकर राजाओं को गालियां देने लगीं। उसी मौके पर शिवजी के धनुष का टूटना सुनकर भृगुकुल रूपी कमल के सूर्य परशुरामजी आए। परशुरामजी का भयानक वेश देखकर सब राजा भय से व्याकुल हो उठ खड़े हुए। पिता सहित अपना नाम कह-कहकर सब दंडवत प्रणाम करने लगे। राम लीला महोत्सव में अंतिम दिन राम जी की भूमिका में फतेहपुर के मनीष शुक्ला, लक्ष्मण की भूमिका में कानपुर के राम जी पाण्डेय, परशुराम की भूमिका में राजू मिश्रा शोभन, जनक की भूमिका में प्रद्युम्न तिवारी पुखरायां, रावण की भूमिका में शिवम द्विवेदी पचलख, बाणासुर की भूमिका मे सतीश शुक्ला फतेहपुर, विश्वामित्र की भूमिका में अनिल मिश्रा रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन जयपाल सिंह सेंगर घाटमपुर ने किया। इस दौरान विपिन तिवारी, लला ठेकेदार, प्रदीप मिश्रा, शिव महेश दुबे, शैलेंद्र गुर्जर, अंशुल पांडे, पिंटू गुर्जर, शिवा मिश्रा, अंकित परदेशी आदि लोग मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# धर्म
Share This
About Ghatak reporter
धर्म
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश,
धर्म
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद