Post Top Ad
Wednesday, November 23, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
नरसिंहपुर
मध्य प्रदेश
खाकी की लाज को खाक में मिलाने का एक और नया मामला, एसडीओपी के रीडर 30,000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त के शिकंजे में।
खाकी की लाज को खाक में मिलाने का एक और नया मामला, एसडीओपी के रीडर 30,000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त के शिकंजे में।
घातक रिपोर्टर नेटवर्क, भोपाल।
नरसिंहपुर। वैसे तो मध्य प्रदेश अजब और गजब है... इस तरीके का प्रचार-प्रसार मध्य प्रदेश सरकार ने खुद ही किया था। जैसा कि मध्यप्रदेश सरकार ने यह स्लोगन जारी किया, इसके बाद मध्य प्रदेश की सरकार हो या राजनीतिक लोग सभी मध्य प्रदेश को अजब-गजब बनाने में दिल और जान से जुड़ गए। जिसमें खाकी ने तो मध्य प्रदेश को अजब-गजब बनाने के मामले में चार चांद लगा रखे हैं। अभी ताजा मामला रायसेन जिले के एक प्रधान आरक्षक का सरकारी निवास जुआ घर में तब्दील हुआ, खुद पुलिस प्रशासन ने ही पकड़ा था की वहीं खाकी की शान को खाक में मिलाने का मामला मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से आ गया, जहां जबलपुर की लोकायुक्त टीम ने 23 नवम्बर 2022 बुधवार को एसडीओपी गाडरवारा के रीडर संजय दीक्षित को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में एक लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई जिसमें प्रार्थी द्वारा लेख किया गया कि प्रार्थी की बहू जो कि बीमार रहती थी, बीमारी के दौरान प्रार्थी की बहू की मृत्यु हो गई। मृत्यु पूर्व प्रार्थी की बहू ने एक शिकायत दहेज प्रताड़ना की एसडीओपी कार्यालय गाडरवारा जिला नरसिंहपुर में की थी। उक्त शिकायत की जांच एसडीओपी कार्यालय गाडरवारा में की जा रही थी। शिकायत जांच के दौरान प्रार्थी को एसडीओपी कार्यालय बुलाया गया। जहां एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ एसडीओपी रीडर संजय दीक्षित के द्वारा प्रकरण के निराकरण हेतु 65,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त टीम ने रीडर संजय दीक्षित को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एसडीओपी कार्यालय में रंगे हाथों धर दबोचा। ट्रेप दल में उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झारबडे, निरीक्षक स्वप्निल दास, मंजू आदि सहित दल के अन्य सदस्य शामिल थे।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# नरसिंहपुर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
नरसिंहपुर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद