किन्नर के घर चोरी करने वाला बुलेरो, पल्सर व जेवरात सहित गिरफ्तार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, November 23, 2022

किन्नर के घर चोरी करने वाला बुलेरो, पल्सर व जेवरात सहित गिरफ्तार।

किन्नर के घर चोरी करने वाला बुलेरो, पल्सर व जेवरात सहित गिरफ्तार।

किन्नर के घर चोरी करने वाला बुलेरो, पल्सर व जेवरात सहित गिरफ्तार।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। थाना बेला पुलिस टीम ने चोरी करने वाले एक अभियुक्त को मय चोरी के पीली धातु के आभूषण, एक अदद मोबाइल,एक अदद बुलेरो कार सफेद, एक अदद मोटर साइकिल पल्सर व अन्य कागजात के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। दिनांक 08.11.2022 को शीला किन्नर पुत्री रामगोपाल निवासी टिकनापुर रोड याकूबपुर थाना बेला औरैया द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 06.11.2022 को अपने काम से मौजमपुर बिल्हा गयी थी इसी बीच रिलेशनशिप में मेरे साथ रह रहे राजू उर्फ मुस्तफा टिर्रू मियां निवासी देवमई थाना बकेवर जिला फतेहपुर व हाल पता-टिकनापुर रोड याकूबपुर थाना बेला जनपद औरैया द्वारा घर से जेवर व अन्य सामान की चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिसके सम्बन्ध में थाना बेला के अन्तर्गत मु.अ.सं. 245/22 धारा 380/411 भादवि बनाम राजू उर्फ मुस्तफा टिर्रू मियां के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी। जनपद में हो रही चोरी की घटना पर रोकथाम लगाने हेतु एवं उक्त घटना का सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना महेन्द्र प्रताप के निकट पर्यवेक्षण में थाना बेला पुलिस की टीमें गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये गयें।

किन्नर के घर चोरी करने वाला बुलेरो, पल्सर व जेवरात सहित गिरफ्तार।

गठित टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु मुखबिर आदि के माध्यम से सूचना संकलित किया जा रहा था जिस क्रम में आज दिनांक 21.11.2022 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 245/22 से संबंधित अभियुक्त याकूबपुर –रसूलाबाद रोड (कानपुर देहात बॉर्डर) थाना बेला रोड़ पर खड़ा है तथा भागने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर गठित टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी करे समय दिनांक 21.11.2022 को समय करीब 20.31 बजे अभियुक्त को मय एक अदद हार पीली धातु, दो झुमकी पीली धातु, दो अंगूठी मर्दानी पीली धातु, दो अंगूठी जनानी पीली धातु, एक जंजीर पीली धातु, एक जंजीर  मय पैण्डल पीली धातु, 910 रुपये, एक अदद मोबाइल, बोलेरो कार, एक पल्सर व अन्य कागजात, अन्य सामान के साथ जिसकी अनुमानित कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...