Post Top Ad
Tuesday, November 22, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, जुआ खिलाने वाले प्रधान आरक्षक सहित पुलिस के मुखबिर जेल में, 4 किलो गांजा बरामद।
रायसेन/बरेली, जुआ खिलाने वाले प्रधान आरक्षक सहित पुलिस के मुखबिर जेल में, 4 किलो गांजा बरामद।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। हाल ही में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया जिसमें पुलिस का प्रधान आरक्षक और पुलिस के मुखबिर लिप्त पाए गए। लंबे समय से पुलिस कॉलोनी में थाना प्रभारी के बंगले के पीछे प्रधान आरक्षक के निवास स्थान पर संचालित जुआ संचालित होता था जिसमें बरेली सहित आसपास के जिलों के जुआरियों को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार किया। पुलिस के द्वारा जुआ संचालित शहर में चर्चाओं में आया तो पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक अमोल बोरकर को निलंबित किया, लेकिन दूसरे दिन चौका देने वाले तथ्य उस समय सामने आए जब एसडीओपी ने जानकारी दी कि कमरे में जुआ संचालित हो रहा था, वहां से 4 किलो गांजा सहित 200 ताश की गड्डी भी तलाशी के दौरान जप्त की गई है। प्रधान आरक्षक अमोल बोरकर सहित पुलिस के एक मुखबिर को बरेली उप जेल भेजा गया। वही दूसरा व्यक्ति जो पुलिस का मुखबिर कहा जाता था, वह मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश बरेली पुलिस के द्वारा की जा रही है। प्रधान आरक्षक अमोल बोरकर और दो मुखबीरों के द्वारा जुआ संबंधित विषाद बरेली में बिछाई गई थी, जिसका खुलासा एसडीओपी सहित थाना प्रभारी आशीष सप्रे के द्वारा किया गया। जब पुलिस बरेली में जुआ संचालित करवा रही थी तो नशे के सौदागर भी पुलिस और पुलिस के मुखबिर थे जिनका खुलासा अगर समय रहते नहीं होता तो दिनों-दिन इस गैरकानूनी गतिविधि को और बढ़ोतरी मिलती।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद