Post Top Ad
Tuesday, November 22, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
मध्य प्रदेश
ट्रेन में जमाती पढ़ रहे थे नमाज, उनको देख रिटायर्ड आर्मी जवान भी करने लगा मंत्रोच्चार, रास्ता रोकने पर पैंट्रीकार वालों ने की मारपीट।
ट्रेन में जमाती पढ़ रहे थे नमाज, उनको देख रिटायर्ड आर्मी जवान भी करने लगा मंत्रोच्चार, रास्ता रोकने पर पैंट्रीकार वालों ने की मारपीट।
दिल्ली से आ रही स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन में नमाज पढ़ने को लेकर हुए विवाद में रिटायर्ड आर्मी जवान की पिटाई का मामला सामने आया है। पूर्व सैनिक ने ट्रेन में नमाज पढ़ रहे लोगों से रास्ता मांगते हुए उन्हें ऐसा करने से रोका था। नमाजियों ने बात नहीं मानी। इसके बाद विरोध में पूर्व सैनिक भी रास्ते में बैठकर मंत्र उच्चारण करने लगा था। इस मामले में GRP थाना पुलिस, आमला, मध्य प्रदेश ने पेंट्री कार के मैनेजर समेत 2 वेंडरों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मैनेजर समेत एक वेंडर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पीड़ित पूर्व सैनिक विलास नायक रविवार को एस-4 कोच में सफर कर रहे थे, वे विशाखापट्टनम जा रहे थे।
पीड़ित जवान ने बताया की, 'मैं महाराष्ट्र के कोल्हापुर के डोनीवाड़ी का रहने वाला हूं। अभी मैं विशाखापट्टनम के नेवल डॉकयार्ड के DSC प्लाटून में सिपाही के पद पर हूं। इससे पहले मैं 28 साल सेना में रहा हूं। मैं हरिद्वार में रामदेव बाबा के आश्रम से इलाज कराकर स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से लौट रहा था। रविवार सुबह ट्रेन के चलते ही कुछ लोग सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने के लिए ट्रेन के गलियारे में बैठ गए। दोपहर एक बजे वे फिर रास्ते में बैठकर सामूहिक नमाज पढ़ने लगे। शाम को वे तीसरी बार कोच के गलियारे में बैठकर नमाज पढ़ रहे थे। मैंने बाथरूम जाने के लिए रास्ता मांगा तो नमाजियों ने रास्ता नहीं दिया। मुझे वापस लौटा दिया। मैंने उनसे कहा कि यह गलत है, आप लोग रास्ता रोककर नमाज पढ़ेंगे तो मैं भी मंत्रों का जाप करूंगा।'
विलास नायक ने कहा- 'मैं रास्ते में बैठकर मंत्र का जाप करने लगा। इस बात पर नमाज पढ़ने वाले लोगों ने रास्ते से हटने के लिए कहा। तभी पेंट्री कार के कर्मचारी आ गए। उन्होंने ने भी मुझे रास्ते से हटने के लिए कहा। मैंने कहा कि जब नमाज पढ़ी जा सकती है, तो मंत्र क्यों नहीं पढ़े जा सकते। इसके बाद उनके सीनियर और 3 लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। मेरे चेहरे समेत शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। इस घटना को बोगी में बैठे सभी लोग देखते रहे। GRP ने मुझे बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मारपीट के बाद विलास ने चलती ट्रेन से एक वीडियो बनाया। इसमें वे लहूलुहान हालत में अपनी पीड़ा बता रहे हैं। इस वीडियो में वे बता रहे हैं कि जिन लोगों से उनका विवाद हुआ वे केरल जा रहे हैं। सभी हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन में सवार हुए थे।'
ट्रेन में नमाज पढ़ने वाले मुज्जकिर अहमद ने बताया कि हम लोग निजामुद्दीन से विजयवाड़ा जा रहे थे। ट्रेन के अंदर नमाज पढ़ने के दौरान यह व्यक्ति आया और कहने लगा कि बाथरूम जाना है। हमने उसे बाद में जाने के लिए कहा। वह यहीं से जाने की बात पर अड़ गया। कुछ देर बाद हमारी नमाज खत्म हो गई। हम अपनी सीट पर बैठ गए। इसके बाद यह व्यक्ति रास्ते में बैठ गया। वो कह रहा था कि हम लोगों को किसी ने रास्ते से नहीं हटाया। अब मैं भी यहां पूजा करूंगा। देखते हैं मुझे कौन रोकता है। वह रास्ते में बैठ गए। पेंट्री कार वालों को निकलने से रोकने लगे, तीन कर्मचारी लौट गए, इस दौरान उनसे विवाद हो गया। दो-तीन कर्मचारियों ने उसे पीट दिया।
पेंट्री कार के मैनेजर हरवेश ने बताया कि यह व्यक्ति ट्रेन के गलियारे में बैठा था। स्टाफ को निकलने से रोक रहा था। स्टाफ आधा घंटे से वहां खड़ा था। मैं उसे समझाने गया तो उसने मुझ पर हमला कर दिया। इस पर हमारे लड़कों ने उसे पीट दिया, यह व्यक्ति किसी को नहीं निकलने दे रहा था।
जांच अधिकारी एनएस ठाकुर ने बताया कि मारपीट के आरोप में पेंट्री कार के मैनेजर हरवेश श्रीवास और वेंडर पवन को गिरफ्तार किया गया है, एक आरोपी फरार है। जीआरपी ने इस मामले में जमाती सलमान, अल्लाहबख्श और मुजक्कीर अहमद को भी ट्रेन से उतार लिया था। मारपीट की रिपोर्ट जवान ने पेंट्री कार के कर्मचारियों के खिलाफ की है। ऐसे में जीआरपी ने बैतूल रेलवे स्टेशन पर उतारे गए 3 जमातियों को सोमवार को उनके गंतव्य विजयवाड़ा के लिए रवाना कर दिया। अस्पताल से छुट्टी के बाद सोमवार को जवान भी कोल्हापुर रवाना हो गया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com







No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद