Post Top Ad
Wednesday, November 23, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, रामलीला ग्राउंड में बाउंड्रीवाल के लिए आया 60 लाख रुपये का बजट गोलमाल, दूसरे मद में नपा से बजट खर्च, हिसाब देने कोई तैयार नहीं।
रायसेन, रामलीला ग्राउंड में बाउंड्रीवाल के लिए आया 60 लाख रुपये का बजट गोलमाल, दूसरे मद में नपा से बजट खर्च, हिसाब देने कोई तैयार नहीं।
घातक रिपोर्टर, राकेध दुबे, रायसेन।
रायसेन। श्री राम लीला मेला समिति रायसेन के लिए तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर को रामलीला मेला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जमना सेन ने मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। रामलीला मेले के रावण वध की लीला के अवसर पर तत्कालीन मंत्री बाबूलाल गौर ने रामलीला ग्राउंड की बाउंड्रीवाल निर्माण कराए जाने के लिए 60 लाख रुपये का बजट मंजूर किया था। बाद में वह 60 लाख रुपये वका बजट नगरपालिका के खाते में आ चुका था। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मंजू धीरेंद्र सिंह कुशवाह थी। वही रामलीला मेला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जमना सेन रहे थे। कुछ दिन तो नगर पालिका के खाते में वह रकम जमा रही लेकिन बाद में गुप-चुप तरीके से तत्कालीन नपा अध्यक्ष और रामलीला मेला समिति कार्यकारी अध्यक्ष ने मिलजुल कर अन्य मदों में खर्च कर दी गई। अब हालात यह है कि वर्तमान में कोई वह 60 लाख रुपये की राशि के खर्च का ब्यौरा हिसाब-किताब देने को तैयार नहीं है। अच्छे कार्य के लिए आई 60 लाख रुपए की राशि गोलमाल हो चुकी है। ऐसे में रामलीला मेला समिति के चेयरमैन अरविंद दुबे कलेक्टर है। उनको भी इस मामले में हस्तक्षेप करके फंड का हिसाब लेना चाहिए ।इधर वर्तमान रामलीला समिति कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी का कहना है कि राशि तो आई थी 60 लाख रुपये लेकिन अन्य मदों में खर्च कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 8 लाख रुपये नगरपालिका के मद में है लेकिन कोई हिसाब-किताब बताने को तैयार नहीं है। इधर मेला समिति के सदस्य और गणमान्य नागरिकों का कहना है कि रामलीला मेला समिति को वह राशि वापस मिलना चाहिए ताकि रामलीला ग्राउंड में हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए बाउंड्री वाल का निर्माण हो सके और यहां दुकानों का निर्माण भी होना चाहिए। ताकि व्यापारियों को दुकान किराए पर देकर उससे होने वाली आमदनी रामलीला समिति और ग्राउंड में खर्च हो सके।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद