क्लीनिक संचालक ने पत्रकारों को कवरेज करने से रोका। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, November 23, 2022

क्लीनिक संचालक ने पत्रकारों को कवरेज करने से रोका।

क्लीनिक संचालक ने पत्रकारों को कवरेज करने से रोका।

  • पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार।

क्लीनिक संचालक ने पत्रकारों को कवरेज करने से रोका।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जिले के पत्रकारों के साथ आए दिन बदसलूकीए जान से मारने की धमकी और फर्जी मुकदमे में फंसाने जैसी धमकिया मिलती रहती है। साथ की अत्याचार चरम सीमा पर है। एक ओर जहां संवैधानिक तौर पर लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले कलम के सिपाहियों का यह अपमान संकेत करता है कि अतीत में राष्ट्र एवं समाज के उत्थान में पत्रकारों का जो महत्वपूर्ण सहयोग रहा एवं दिन-रात सर्दी-गर्मी आदि की परवाह न करते हुए जनमानस तक निष्पक्ष सूचनाओं का आदान प्रदान कर रहे पत्रकारों को अब भ्रष्टाचारियों का आतंक अब पत्रकारों के कार्य में बाधक बन रहा है। सूबे की सरकार अपने बयानों में यह कहती है कि पत्रकारों को उनके कार्य में बाधा ना डालें एवं अभद्रता करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि जनपद औरैया के प्रिंट मीडिया के दैनिक अयोध्या टाइम्स के ब्यूरो चीफ गुरदीप सिंह एवं साथी अजय कुमार के साथ पत्रकार द्वारा फर्जी तरीके से चल रहे क्लीनिक की जानकारी होने पर उसकी कवरेज के लिए क्लीनिक पर पहुंचे तो क्लीनिक संचालक राजेश राजपूत ने जातिसूचक गालियांए जान से मारने एवं फर्जी मुकदमे में फंसाने जैसी धमकी दे डाली। पत्रकार द्वारा सूचना देने पर चीता मोबाइल मौके पर पहुंची तो प्रशासन को भी सस्पेंड करवा देंगे जैसी धमकी दे डाली। वही पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...