Post Top Ad
Tuesday, November 22, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
दिल्ली
देश
राजनीति
विडियो
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे AAP विधायक, कार्यकर्ताओं ने विधायक की कॉलर पकड़कर की धुनाई; VIDEO वायरल
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे AAP विधायक, कार्यकर्ताओं ने विधायक की कॉलर पकड़कर की धुनाई; VIDEO वायरल
दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुलाब सिंह यादव के साथ सोमवार रात को कार्यकर्ताओं ने मारपीट कर दी। इसका एक विडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि विधायक खुद को बचाने के लिए भाग रहे हैं, जबकि कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं। विधायक के साथ लोगों ने धक्का-मुक्की की, कॉलर पकड़कर मुक्के मारे। हालांकि, इस घटना पर AAP का कोई बयान नहीं आया। CM अरविंद केजरीवाल ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है। विधायक गुलाब सिंह यादव सोमवार रात करीब 8 बजे श्याम विहार में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे, उस दौरान यह घटना हुई।
बैठक के दौरान अचानक हंगामा शुरू हो जाता है। AAP के आक्रोशित कार्यकर्ता विधायक के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। उनका कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की भी करते हैं। जैसे ही यादव बाहर निकलने की कोशिश करते हैं, तो कार्यकर्ता उनका पीछा करते हुए उन्हें मुक्के मारते हैं। आखिर में खुद को बचाने के लिए विधायक को मौके से भागना पड़ता है। विवाद की वजह का पता नहीं चल पाया। BJP की दिल्ली इकाई ने आरोप लगाया कि टिकट बेचने के आरोप में AAP कार्यकर्ताओं ने यादव की पिटाई की। पार्टी ने कहा- यह कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया थी, जिसका यादव ने कड़ा विरोध किया था।
विधायक ने BJP के आरोपों को खारिज करते हुए ट्वीट किया, 'BJP बौखला गई है। वह टिकट बेचने के बेबुनियाद आरोप लगा रही है। मैं अभी छावला थाने में हूं। मैंने BJP के नगरसेवक और इस वार्ड से BJP के उम्मीदवार को हमलावरों को बचाने के लिए थाने में मौजूद देखा है। इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है। मीडिया यहां मौजूद है, वो BJP से जरूर पूछें।'
BJP नेता संबित पात्रा ने भी इसका वीडियो शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'ईमानदार राजनीति के नाटक में लिप्त पार्टी के अनोखे सीन। AAP का भ्रष्टाचार ऐसा है कि उनके सदस्य भी अपने विधायकों को नहीं छोड़ रहे हैं। आगामी MCD चुनावों में भी इसी तरह के परिणाम उनका इंतजार कर रहे हैं।'
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# दिल्ली
# देश
# राजनीति
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद