बीआरएसडी में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, विजेताओं को किया गया सम्मानित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, November 1, 2022

बीआरएसडी में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, विजेताओं को किया गया सम्मानित।

बीआरएसडी में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, विजेताओं को किया गया सम्मानित।

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ एसडीएम-सीओ ने लगाई दौड़।

बीआरएसडी में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, विजेताओं को किया गया सम्मानित।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जनपद के अजीतमल तहसील क्षेत्र में सोमवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कस्बा स्थित बीआरएसडी इंटर कॉलेज, बाबरपुर में मैराथन का आयोजन किया गया। एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह व सीओ अजीतमल सुरेंद्र नाथ यादव ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। मैराथन प्रतियोगिता बकरा मंडी से शुरू होकर त्रिवेदी गेस्ट हाउस तक हुई। जिसमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। मैराथन के परिणामो में जिसमें दसवीं के छात्र अनुराग राजपूत, बारहवीं की प्रियांशी, नौंवी की भूमिका, बारहवीं के आमिर प्रथम स्थान पर रहे।

बीआरएसडी में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, विजेताओं को किया गया सम्मानित।

जबकि द्वितीय स्थान पर बारहवीं की रागिनी व अंशिका यादव ज्योति तथा नौंवी के सत्यम रहे। वहीं तीसरे स्थान पर नौवीं की संध्या, बारहवीं के आदित्य, राधा दसवीं के अनुपम व बारहवीं की हिमानी तृतीय स्थान पर रही। सभी विजय प्रतिभागियों को एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह व सीओ अजीतमल सुरेंद्र नाथ यादव ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद अधिकारियों ने मैराथन में हिस्सा लिया। इसमें सुरेंद्र नाथ यादव, कोतवाली प्रभारी नीरज यादव, उप निरीक्षक हरिकेश कुमार शशिधर त्रिपाठी ने भी हिस्सा लिया। एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल का आजादी के बाद भारत के एकीकरण में सबसे महत्वपूर्ण योगदान था, इसलिए उन्हें राष्ट्रीय एकता का प्रणेता माना जाता है।

बीआरएसडी में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, विजेताओं को किया गया सम्मानित।

उनका जन्मदिन देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। सरदार पटेल की जयंती पर देश भर में रन यूनिटी का भी आयोजन हुआ। इसमें सरदार पटेल की जीवनी, उनके महान व्यक्तित्व, उनके सशक्त विचारों, आजादी, राष्ट्र निर्माण व एकीकरण में उनके योगदान से जनता को रू-ब-रू कराया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक रोहित मिश्रा, प्रधानाचार्य राम शरण सहित उपनिरीक्षक पूजा राठौर, शैलेन्द्र कुमार, प्रेम कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...