Post Top Ad
Wednesday, November 2, 2022
यातायात माह नवंबर की शुरुआत कर लोगो को किया जागरूक।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। यातायात माह नवम्बर 2022 का शुभारंभ देवकली चौराहा पर जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा फीता काटकर किया गया। जिलाधिकारी ने यातायात से जागरूक करने के लिए सभी लोगों को मिलकर कदम उठाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से ही दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इसलिए हम सभी को स्वयं व लोगों को यातायात नियमों के पालन करने के लिए जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के मंत्र का पालन सभी को परिवार की खुशियां देता है। जिलाधिकारी ने बताया कि वाहनों का चालान कटना इसलिए जरूरी होता है कि आप सभी लोग यातायात नियमों के प्रति सचेत रहें। सरकार की मंशा चालान काटकर राजस्व भरने की नहीं बल्कि आप सभी के जीवन की सुरक्षा करना है।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने यातायात के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है और यह तभी संभव होगा जब आप सभी स्वयं व नजदीकी रिश्तेदारों को इसके लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं में होने वाली क्षति से एक परिवार को बहुत बड़ी हानि पहुंचती है, इसलिए वाहन चलते समय हेलमेट, सीटबेल्ट अवश्य पहनें तथा शराब पीकर वाहन न चलाएं। सड़कों के किनारे लगे संकेतांकों का भी पालन अवश्य करें। इस मौके पर यातायात जागरूकता में अपना दायित्व निभाने वाली एआरटीओ प्रवर्तन रेहाना बानो, सोशल वर्कर विक्रांत दुबे आदि ने भी अपने विचार रखते हुए लोगों को जागरूक होने की बात कही। इसके पश्चात जिलाधिकारी व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता प्रचार वाहनों को रावना किया। इस मौके पर ए आर एम रोडवेज आरएस चौधरी, गणमान्य नागरिक सहित एनसीसी के छात्र-छात्राऐं मौजूद रहीं।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद