बैंक कर्मी की बेटी ने मकान मालिक के बेटे पर लगाया दुष्कर्म कर जबरन गर्भपात का आरोप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, November 29, 2022

बैंक कर्मी की बेटी ने मकान मालिक के बेटे पर लगाया दुष्कर्म कर जबरन गर्भपात का आरोप।

बैंक कर्मी की बेटी ने मकान मालिक के बेटे पर लगाया दुष्कर्म कर जबरन गर्भपात का आरोप।

बैंक कर्मी की बेटी ने मकान मालिक के बेटे पर लगाया दुष्कर्म कर जबरन गर्भपात का आरोप।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। एक बैंक कर्मी की बेटी ने मकान मालिक के बेटे पर दुष्कर्म व उसके परिजनों पर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर कोतवाली में क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि पिता जिले की एक बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। वह पिता के साथ बौडेपुर स्थित एक मकान में किराये पर रहती थी। तभी एक दिन मकान मालिक का बेटा किराया लेने आया और घर में किसी के न होने पर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दुष्कर्म किया और पीड़िता के मोबाइल से अपने मोबाइल पर कुछ मैसेज भेजे। किसी को बताने पर ट्रक चालक को बोलकर कुचलवाने की धमकी दी। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने युवक के परिजनों को पूरी बात बताई। आरोप है कि युवक के परिजनों ने बहला-फुसलाकर नेवलगंज स्थित घर में बुलाया। यहां पर युवक के परिजनों ने गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और मारपीट की। इसके बाद युवक के माता-पिता व बहन ने पकड़कर गर्भपात की दवा खिला दी। इससे तीन माह का गर्भपात हो गया। सदर कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...