किन्नर के मकान से 8 लाख की चोरी, शादी समारोह में गई थी किन्नर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, November 29, 2022

किन्नर के मकान से 8 लाख की चोरी, शादी समारोह में गई थी किन्नर।

किन्नर के मकान से 8 लाख की चोरी, शादी समारोह में गई थी किन्नर।

किन्नर के मकान से 8 लाख की चोरी, शादी समारोह में गई थी किन्नर।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कस्बा रामगढ़ में किन्नर समाज की कमला रानी के घर में अज्ञात चोरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने किन्नर कमला रानी के घर से 60 हजार नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण समेत आठ लाख का सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, किन्नर कमला रानी ने बताया वह अपने परिजनों के साथ अपने घर किन्नर समाज के एक कार्यक्रम में गई हुई थी। जिसके बाद सुबह को वह वापस अपने बिधूना रोड स्थित रामगढ़ अपने घर पहुंची। वहां पर उसने देखा की गेट का ताला टूटा पड़ा था और घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। चोरी की वारदात को लेकर कमला रानी ने बताया कि बदमाश करीब 60 हजार रुपए नगद, सोना व चांदी सहित करीब 8 लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात को लेकर क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त हो गया। घटना स्थल से सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी पर है। आरोप है कि पुलिस गश्त करती तो चोरी नही होती। पुलिस गश्त नहीं कर रही है। जिससे चोरों के हौसले बढ़े है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...