रायसेन/बरेली, ब्रिज के नीचे अज्ञात युवक ने दिनेश धाकड़ के गले में मारी गोली। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, November 7, 2022

रायसेन/बरेली, ब्रिज के नीचे अज्ञात युवक ने दिनेश धाकड़ के गले में मारी गोली।

ब्रिज के नीचे अज्ञात युवक ने दिनेश धाकड़ के गले में मारी गोली।

रायसेन/बरेली, ब्रिज के नीचे अज्ञात युवक ने दिनेश धाकड़ के गले में मारी गोली।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। पिपरिया मार्ग नर्मदा कॉलोनी में निवासरत 35 वर्षीय दिनेश धाकड़ को अज्ञात युवक ने गोली मार दी। गंभीर अवस्था में दिनेश धाकड़ को सिविल हॉस्पिटल बरेली पहुंचाया, जहां से भोपाल रेफर किया। पिपरिया मार्ग पर निर्मित ब्रिज के नीचे 35 वर्षीय युवक दिनेश धाकड़ अपने दो पहिया वाहन के साथ खून में लथपथ गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था। इस बात की जानकारी पुलिस को आसपास के लोगों के द्वारा दी गई। मौके पर थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू पुलिस बल के साथ पहुंचे। युवक को सिविल हॉस्पिटल बरेली लाया गया, जहां गले में गोली के निशान को टांके लगाकर बंद किया गया, जिससे गर्दन से खून का निकलना बंद हुआ।

रायसेन/बरेली, ब्रिज के नीचे अज्ञात युवक ने दिनेश धाकड़ के गले में मारी गोली।

गंभीर अवस्था में दिनेश को प्राइवेट वाहन के माध्यम से भोपाल रेफर किया गया है। अज्ञात युवक द्वारा चलाई गई गोली के कारण शहर में माहौल गरमाया हुआ है। थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू ने बताया कि दिनेश के गर्दन पर किसी ने गोली चलाई है या फिर किसी धारदार हथियार से वार किया गया है जो जांच का विषय है। जिस स्थान पर युवक गंभीर अवस्था में मिला है, वहां पर आसपास पूछताछ जारी है। अज्ञात हमलावर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...