रायसेन/बरेली, स्वास्थ्य मंत्री से मिले पूर्व विधायक, सिविल हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कमी के बारे में मंत्री को कराया अवगत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, November 7, 2022

रायसेन/बरेली, स्वास्थ्य मंत्री से मिले पूर्व विधायक, सिविल हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कमी के बारे में मंत्री को कराया अवगत।

स्वास्थ्य मंत्री से मिले पूर्व विधायक, सिविल हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कमी के बारे में मंत्री को कराया अवगत।

रायसेन/बरेली, स्वास्थ्य मंत्री से मिले पूर्व विधायक, सिविल हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कमी के बारे में मंत्री को कराया अवगत।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की चिंता करते हुए 2016 में रामकिशन पटेल के द्वारा अपने विधायक कार्यकाल में बनवाया सिविल हॉस्पिटल गया था। आज बरेली सिविल हॉस्पिटल में प्रत्येक दिन ओपीडी में लगभग 700 मरीज प्राथमिक उपचार के लिए आते हैं और क्षेत्र की जनता के लिए बरेली सिविल हॉस्पिटल वरदान साबित हो रहा है। सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टर नहीं होने के कारण मरीजों को रायसेन या भोपाल भेजा जाता है। क्षेत्र के 224 गांव सहित नगर की जनता के प्राथमिक उपचार की चिंता करते हुए समस्याओं को गंभीरता से लेने वाले उदयपुरा विधानसभा के पूर्व विधायक रामकिशन पटेल ने नगर एवं क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुविधाएं बढ़ाने हेतु प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री प्रभुराम चौधरी से मुलाकात की और नगर के सिविल अस्पताल में विषय विशेषज्ञ और महिला विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को हो रही असुविधा के बारे में अवगत कराया। साथ ही सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सीधी भर्ती, साथ ही नर्स स्टॉफ एवं ट्रामा सेंटर खोलने की उन्होंने मंत्री से बात की और बरेली हॉस्पिटल में बने नवनिर्मित आईसीयू वार्ड के उद्घाटन के लिए स्वास्थ्य मंत्री से पटेल ने समय लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने रामकिशन पटेल को आश्वासन दिया कि आपके द्वारा क्षेत्र की जनता की लगातार चिंता की जाती है। बरेली सिविल हॉस्पिटल में जल्दी डॉक्टरों की कमी के साथ स्टॉफ और आवश्यक उपकरण के इंतजाम किए जाएंगे जिससे बरेली क्षेत्र की जनता को बरेली सिविल हॉस्पिटल में इलाज मिल सके।

डॉक्टर और स्टॉफ का खामियाजा भुगतते हैं मरीज

सिविल अस्पताल में सभी प्रकार के मरीज अपना इलाज करने आते हैं, लेकिन अस्पताल में आंख, कान और अन्य बिमारियों के विशेषज्ञ डाक्टर नहीं होने के कारण मरीजों को रायसेन या भोपाल रेफर किया जाता है। कभी-कभी गर्भवती महिलाओं को अमरजेन्सी में तत्कालीन रेफर किया जाता है। डाक्टरों और स्टॉफ की कमी का खामियाजा मरीज भुगतते हैं। कभी-कभी तो मरीज रायसेन तक नहीं पहुंच पाता। इस बारे में ब्लॉक मेडीकल आफीसर डाॅ. हेमंत यादव द्वारा बताया गया कि डॉक्टर और स्टॉफ की कमी के बारे में हमने वरिष्ट अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत करा दिया गया है।

इनका कहना है...

मेरे कार्यकाल में क्षेत्र की बढ़ती आबादी को देखकर मैंने सिविल अस्पताल की मांग उठाई थी। मुख्यमंत्री ने मेरे कार्यकाल के दौरान विधानसभा को कई बड़ी सौगात दी है जो आज क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो रही है। हॉस्पिटल में डॉक्टर और स्टॉफ की कमी के बारे में अवगत कराया था, जिसके बाद मैंने स्वास्थ्य मंत्री को मिलकर अवगत कराया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्दी बरेली अस्पताल में रिक्त पदों को भरा जाएगा।
रामकिशन पटेल, पूर्व विधायक भाजपा उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...