Post Top Ad
Saturday, November 26, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश में उठाई जा रही मांग।
रायसेन/देवरी, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश में उठाई जा रही मांग।
घातक रिपोर्टर, राजेश रघुवंशी, रायसेन/देवरी।
देवरी। प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग की औचक जांच करवाने का फैसला स्वागत योग्य है। इसी प्रकार ईमानदार अधिकारियों से हर विभाग के औचक निरीक्षण होने चाहिए और बड़े स्तर पर कार्रवाई को अंजाम दिया जाना चाहिए। जहां देखो वहां भ्रष्टाचार, इसको लेकर प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरों में हर कोने से मांग उठ रही है कि अब भ्रष्टाचार एक नासूर बन गया है, इसको खत्म करना प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। धीरे-धीरे चर्चा जोर पकड़ती जा रही है, अबकी बार का चुनाव भ्रष्टाचार के ऊपर ही लड़ा जाएगा। जैसे देश में आतंकवादियों की जड़ें खोदी गई है वैसे ही प्रदेश में भ्रष्टाचार की जड़ें खोदकर इसको समाप्त करना चाहिए क्योंकि इसकी जड़े इतनी मजबूत हो गई हैं की कहीं से भी शुरू करो इमानदारी का वजूद ही खत्म होता जा रहा इसलिए इसकी मांग धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है कि एक सरकारी कर्मचारी छोटी सी तनखा में इतनी संपत्ति कैसे प्रशासन की नाक के नीचे इकट्ठा करता रहता है और किसी को भनक तक नहीं लगती। वही एक अन्नदाता अपनी जमीन में दिन रात मेहनत करके अपने एवं बच्चों के लिए कुछ नहीं कर पा रहा इसलिए इसकी चर्चा जोरों पर है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद