रायसेन, सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें आगे बढ़ाने काम कर रही है - स्वास्थ्य मंत्री चौधरी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, November 26, 2022

रायसेन, सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें आगे बढ़ाने काम कर रही है - स्वास्थ्य मंत्री चौधरी।

सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें आगे बढ़ाने काम कर रही है - स्वास्थ्य मंत्री चौधरी।

  • स्वास्थ्य मंत्री ने रायसेन में जिले के पहले इंडौर स्टेडियम का किया भूमिपूजन।

रायसेन, सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें आगे बढ़ाने काम कर रही है - स्वास्थ्य मंत्री चौधरी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा रायसेन स्थित खेल स्टेडियम में एक करोड़ 95 लाख रू की लागत से बनने वाले रायसेन जिले के पहले इंडौर स्टेडियम का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि रायसेन में जिले का पहला इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है। यहां एक करोड़ 69 लाख रू की लागत से स्टेडियम बनाया जाएगा। इसमें 26 लाख रू के उपकरण होंगे। इस इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन, ताईक्वान्डो, योग व फिटनेस सेंटर की सुविधा उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा चरणबद्ध तरीके से खेल अधोसंरचना का निर्माण किया जाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां इंडौर स्टेडियम का भी भूमिपूजन किया गया है। इस स्टेडियम का निर्माण हो जाने के बाद खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा। यहां इंडोर गेम प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकेगी। जिले के दूर-दराज क्षेत्रों के खिलाड़ी, बच्चे अवसर नहीं मिलने के कारण अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाते थे। लेकिन अब शिवराज सरकार द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जिनके माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है। सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है। जिले के कई खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...