Post Top Ad
Monday, November 21, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
देवर भाभी को प्रेमजाल में फसाकर हड़पना चाहता था संपति, नहीं हुआ कामयाब तो कर दी हत्या।
देवर भाभी को प्रेमजाल में फसाकर हड़पना चाहता था संपति, नहीं हुआ कामयाब तो कर दी हत्या।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। देवर अपनी भाभी को प्रेमजाल में फसाकर उसकी संपत्ति को हड़पना चाहता था। जब वह कामयाब नहीं हो सका तो उसने हत्या कर दी। ग्रामीणों व परिजनों का कहना है कि बिधूना कोतवाली क्षेत्र के पूर्वा पीताराम गांव निवासी गुड्डन देवी उर्फ गुड़िया दिवाकर (40) के पति विजय सिंह की दो साल पहले गुजरात के अहमदाबाद में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। दंपती के तीन बच्चे आकांक्षा, शिवा व शादीशुदा बेटी लाली है। विजय की मौत होने के बाद गुड़िया बच्चों समेत गांव में रहने लगी थी। भूरा ने भाभी के अकेलेपन और मजबूरी का फायदा उठाने का कई बार प्रयास किया। जिसका वह हमेशा विरोध करती थी। इसी कारण उसने दूसरी शादी की थी। जिससे भूरा के मंसूबे कामयाब नहीं हो सके।
आरोपी भूरा अपनी भाभी गुड़िया के घर के बगल में ही रहता था। दोनों के बीच संपत्ति को लेकर कई बार झगड़ा भी हो चुका था। हत्या के बाद आरोपी भूरा, उसकी पत्नी अपने चार साल बेटे और परिजनों समेत मौके से फरार है। जिनकी तलाश पुलिस टीम कर रही है। एसपी चारू निगम ने बताया कि प्रथमदृष्टया संपत्ति के विवाद में महिला की हत्या प्रतीत हो रही है। हत्या कर भागे आरोपी भूरा की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। मामले में साइबर टीम की भी मदद ली जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला के पति राम प्रकाश ने पुरानी रंजिश के चलते कई बार हत्या करने की धमकी देने और रविवार को घर में किसी के नहीं होने पर पत्नी की चाकूओं से गोदकर हत्या करने की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्जकर पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद