मंडीदीप, सतलापुर सहित रायसेन और भोपाल, सीहोर जिले के लालो का कमाल, पुलिस के प्रधान आरक्षक के सरकारी निवास को ही बनाया जुए का अड्डा। खबर को क्लिक कर पढ़ें जुए के धुरंधरों की सूची - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, November 21, 2022

मंडीदीप, सतलापुर सहित रायसेन और भोपाल, सीहोर जिले के लालो का कमाल, पुलिस के प्रधान आरक्षक के सरकारी निवास को ही बनाया जुए का अड्डा। खबर को क्लिक कर पढ़ें जुए के धुरंधरों की सूची

मंडीदीप, सतलापुर सहित रायसेन, भोपाल, सीहोर जिले के लालो का कमाल, पुलिस के प्रधान आरक्षक के सरकारी निवास को ही बनाया जुए का अड्डा।

  • 5 लाख 90 हजार रुपए सहित छह फोर व्हीलर वाहनों की जब्ती।

मंडीदीप, सतलापुर सहित रायसेन, भोपाल, सीहोर जिले के लालो का कमाल, पुलिस के प्रधान आरक्षक के सरकारी निवास को ही बनाया जुए का अड्डा।

घातक रिपोर्टर नेटवर्क, भोपाल।
रायसेन। कहते हैं कि जब सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का, बस इसी तर्ज पर जुआरियों ने पुलिस के प्रधान आरक्षक के सरकारी आवास को पूरी तरह जुए का अड्डा बना लिया। मामला रायसेन जिले के बरेली थाने का है, जहां एक प्रधान आरक्षक ने ही अपने सरकारी निवास को जुए के अड्डे में तब्दील कर दिया। सूत्रों की माने तो पुलिस के शासकीय आवास में बरसों से जुआ का अड्डा बना हुआ था, मौके से 24 जुआरी गिरफ्तार कर प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

मंडीदीप, सतलापुर सहित रायसेन, भोपाल, सीहोर जिले के लालो का कमाल, पुलिस के प्रधान आरक्षक के सरकारी निवास को ही बनाया जुए का अड्डा।

सूत्रों की माने तो पुलिस कॉलोनी में निवासरत प्रधान आरक्षक अमोल बोरकर शासकीय निवास में वर्षों से जुआ संचालित कर रहे थे। इस बात की जानकारी रायसेन पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शहवाल व थाना प्रभारी आशीष सप्रे को जब प्राप्त हुई तो बीती रात 1.00 बजे पुलिस ने प्रधान आरक्षक के निवास स्थान पर पुलिस बल के साथ दबिस दी तो मौके से 24 जुआरी 5 लाख 90 हजार रुपए सहित 6 फोर व्हीलर, 52 ताश के पत्ते के साथ गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार किए गए जुआरी भोपाल, पिपरिया, मंडीदीप सहित बरेली के है।

मंडीदीप, सतलापुर सहित रायसेन, भोपाल, सीहोर जिले के लालो का कमाल, पुलिस के प्रधान आरक्षक के सरकारी निवास को ही बनाया जुए का अड्डा।

प्रधान आरक्षक अमोल बोरकर जिनके निवास स्थान पर वर्षों से जुआ संचालित हो रहा था, उन्हें एसपी विकास शाहवाल ने निलंबित कर दिया है। यहाँ यह बड़ा सवाल लोगों के मन में हैं की पुलिस के द्वारा पुलिस के शासकीय निवास स्थान पर जुआ संचालित की जानकारी शायद पूर्व में पदस्थ थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू व वर्तमान एस.डी.ओ.पी राजीव जंगले क्यों नहीं थी। इस बात का भी प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। 24 जुआरियों में से चार बरेली के, दो मंडीदीप, भोपाल, सीहोर जिलों के निवासियों सहित बाकी के आसपास रायसेन जिले के निवासी हैं, जो लंबे समय से बरेली आकर पुलिस के संरक्षण में पुलिस निवास स्थान पर ही जुआ खेला करते थे।

मंडीदीप, सतलापुर सहित रायसेन, भोपाल, सीहोर जिले के लालो का कमाल, पुलिस के प्रधान आरक्षक के सरकारी निवास को ही बनाया जुए का अड्डा।

अब प्रश्न यह उठता है कि इतने बड़े जुए का रैकेट वह भी पुलिस के प्रधान आरक्षक के संरक्षण में एक-दो दिन में ही नहीं जम जाता तो पुलिस को इतने लंबे समय तक इसकी जानकारी क्यों नहीं लग पाई। जबकि बरेली थाने में ही वर्तमान एस.डी.ओ.पी राजीव जंगले भी थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। क्षेत्र के लोग पुलिस की इस दबिश को दिनेश धाकड़ की हत्या के प्रयास से जोड़कर देख रहे हैं। आपको बता दें की पिछले दिनों दिनेश धाकड़ की हत्या के प्रयास हुए थे, जिसके हमलावर अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। जबकि क्षेत्र में धाकड़ समाज की राजनीतिक पहुंच उच्च स्तर तक है। इसी कारण धाकड़ समाज में प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ असंतोष बढ़ता जा रहा था।

क्लिक कर पढ़े :-





वही धाकड़ समाज अपने राजनीतिक मुखियों से संतुष्ट नहीं था, इसलिए इस दबिश को राजनीतिक दबाव का कारण मान रही है। जबकि पुलिस अधिकारी अपनी कामयाबी बताने में लगे हैं। लोगों का मानना है की क्षेत्र में पिछले दिनों जब बरेली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अमोल बोरकर जब जुआ संचालित करवा रहे थे, तो क्या इसकी जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं थी। अगर बारीकी से जांच की जाए तो इसमें बरेली थाने में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी भी लपेटे में आ सकते हैं, क्योंकि जब पूर्व में पदस्थ थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू का जैसे ही स्थानांतरण हुआ तो तुरंत दूसरे ही दिन बरेली थाने की कमान थाना प्रभारी के रूप मे संभालने वाले थाना प्रभारी सतीश सप्रे के द्वारा बरसों से चल रहे इस जुए के अड्डे का खुलासा किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...