Post Top Ad
Friday, November 25, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
निर्माण कार्यों में लग रही घटिया सामग्री, पांच दिन में टूट गई बनाई गई नई पुलिया, निर्माण कार्यों की हो जांच।
निर्माण कार्यों में लग रही घटिया सामग्री, पांच दिन में टूट गई बनाई गई नई पुलिया, निर्माण कार्यों की हो जांच।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जनपद में औरैया विकास खंड के असेवटा ग्राम पंचायत में प्रधान द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की दीमक लग गई है। पंचायत में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की महज खानापूर्ति की जा रही है। पांच दिन पहले कैथोली मार्ग पर बनाई गई पुलिया में घटिया निर्माण सामग्री के चलते वह टूटने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन का प्रधान और सचिव मिलकर बंदरबाट कर रहे हैं। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और सचिव द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जांच की मांग की है। दरअसल औरैया विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत असेवटा में सरकारी धन का जमकर बंदर बांट किया जा रहा है। गांव के प्रधान प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू यादव वर्तमान में प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष है। ग्राम पंचायत के कैथोली गांव के लोगो का कहना है कि प्रधान और सचिव द्वारा सरकारी धन का जमकर दुरुपयोग हो रहा है। गांव की मुख्य रोड जो चार गांवों से जोड़ती है। यह मुख्य सड़क डामर रोड थी। इस रोड पर प्रधान द्वारा पुलिया का निर्माण करा दिया गया। लेकिन इस रोड पर पुलिया की कोई जरूरत नही थी। पुलिया बनने के महज पांच दिन में ही पुलिया टूटने लगी है। क्योंकि इसके निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री लगाई गई है। साथ ही पुलिया में बहुत ही खराब गुणवत्ता का सरिया लगाया गया है। इस रोड से प्रतिदिन स्कूली बच्चे निकलते है। महज पांच दिन में जिस तरह से पुलिया टूटने लगी है। यह साफ जाहिर होता है। सरकरी धन का बंदरबांट किया गया है। निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीण राकेश दोहरे, सुनील यादव, अनमोद कुमार, संजू कठेरिया, अनिरुद्ध कुमार ने निर्माण कार्यों की जांच की मांग की है। और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में जब ग्राम विकास अधिकारी सत्यम सिंह से बात की। तो उन्होंने जानकारी न देते हुये पल्ला झाड़ लिया।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद