Post Top Ad
Friday, November 25, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
ईंट भट्ठा पर इज्जतघर के बाहर मुनीम का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, जताई हत्या की आशंका।
ईंट भट्ठा पर इज्जतघर के बाहर मुनीम का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, जताई हत्या की आशंका।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। एनएच-19 कानपुर इटावा हाईवे किनारे आज दोपहर लगभग 12 बजे अमिलिया के समीप ईंट भट्ठा पर शौचालय के बाहर मुनीम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ लोगों की नजर पड़ने पर उन्होंने भट्ठा मालिक को सूचना दी। जानकारी के अनुसार अजीतमल कोतवाली पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने भट्ठा पर पड़े शव के साक्ष्य जुटाए। सिर के पिछले हिस्से में गहरे चोट का निशान मिला। जिसे देखकर अंदाजा लगाया गया कि किसी वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया। स्वजन की ओर से हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। बीघेपुर (रामदत्त का पुरवा) निवासी चंद्रभान पुत्र राम स्वरूप अमिलिया गांव के पास हाईवे किनारे चौधरी ईंट भट्ठा में बातौर मुनीम था। पत्नी रीना देवी शिक्षामित्र है। स्वजन के मुताबिक सुबह साढ़े नौ बजे के करीब वह ट्रैक्टर चालक को ईंट भेजने के लिए पर्ची देने के लिए गया था। दोपहर में उसका शव शौचालय के बाहर स्थित सीढ़ियों के समीप पड़ा मिला। इस बात की जानकारी होने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र नाथ यादव व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रजनीश कटियार सहित फोरेंसिक टीम पहुंच गई। जहां मिले मजदूरों से पूछताछ की गई। ट्रैक्टर चालक को भी बुलाया गया। घटना को लेकर परिवारीजनों का कहना था कि हत्या कर शव फेंका गया है। वह यह बात कहते हुए रो रहे थे। सुरेंद्र नाथ का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सारी हकीकत पता लगेगी। मामला संदिग्ध है। हत्या है या फिर पीछे की कुछ और कहानी है। यह सब जल्द ही पता लगेगा।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद