Post Top Ad
Sunday, November 27, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
धर्म
रामायण स्वर्ग की सीढ़ी है, रामायण रूपी सीढ़ी पर चलकर स्वर्ग की प्राप्ति करता है व्यक्ति - कथा वाचक।
रामायण स्वर्ग की सीढ़ी है, रामायण रूपी सीढ़ी पर चलकर स्वर्ग की प्राप्ति करता है व्यक्ति - कथा वाचक।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
इटावा। चकरनगर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम चकरपुरा में चल रही श्रीमद भागवत कथा में कथावाचक आचार्य प. लक्ष्मी कांत पांडेय द्वारा कथा श्रोताओं को रामायण का पाठ श्रवण कराया। वहीं परीक्षित उदयभान सिंह सेंगर (डीलर) के द्वारा करायी जा रही है। वहीं कथा वाचक आचार्य लक्ष्मी कांत पांडे ने श्रोताओं को कथा सुनाते हुये कहा कि रामायण स्वर्ग की सीढ़ी है। इस सीढ़ी पर चढकर व्यक्ति स्वर्ग में जा सकता है। रामायण मोह रूपी अंधकार को दूर करने के लिए सूर्य के समान है। काम अग्नि को नष्ट करने के लिए शीतल जल के समान है। यह रामायण कामधेनु गाय के समान है। जो सेवा करने वालों को उचित फल प्रदान करती है। राम से प्रेम करने वाला संसार में बड़भागी है। यह सुंदर चंद्रमा की किरण के समान है। रामकथा को समर्पित भाव से श्रावण करने वाले को धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो रामायण पठन करता है। उस व्यक्ति की दरिद्रता समाप्त हो जाती है। इस दौरान राम विवाह उत्सव मनाया गया। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने श्री वाल्मीकि रामायण द्वारा लिखी गई संस्कृत रामायण को बिल्कुल सरल भाषा में परिभाषित किया। इसी कारण इतने बड़े ग्रंथ को हम समझ पा रहे हैं। रामापण का पाठ एवं इसका श्रवण करना सभी के लिए बेहद जरूरी है। यह राम नाम के गूढ़ रहस्य को समझाने के साथ ही जीवन जीने की कला जीवन शैली को अच्छे सही ढंग से परिभाषित करने का कार्य करती है।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# धर्म
Share This
About Ghatak reporter
धर्म
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश,
धर्म
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद