नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर में चुनावी सरगर्मी तेज, बैनर-पोस्टरों से पटा नगर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, November 27, 2022

नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर में चुनावी सरगर्मी तेज, बैनर-पोस्टरों से पटा नगर।

नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर में चुनावी सरगर्मी तेज, बैनर-पोस्टरों से पटा नगर।

नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर में चुनावी सरगर्मी तेज, बैनर-पोस्टरों से पटा नगर।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरेया। नगर निकाय चुनांव 2022 को लेकर अभी से सरगर्मी तेज हो गई है जिला प्रशासन ने मतदाता सूचियों का कार्य लगभग पूरा कर लिया है अन्य सभी तैयारी की जा रही हैं आरओ एआरओ चुनांव के लिये प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है चुनावी दंगल में दांवपेच दिखाने के लालायित पहलवानों को अब सिर्फ बेसब्री से आरक्षण जारी होने का इंतजार है हालाकि तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों को पूरी उम्मीद है कि उनकी गणित कामयाब होगी।नगर निकाय चुनाव नजदीक आ गये हैं जिसको लेकर के नगर पंचायत फफूंद के चुनांव को लेकर भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है हालांकि अभी तक राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कोई तिथि नगर निकाय चुनाव को लेकर घोषित नहीं की गई है लेकिन चुनांव को लेकर तैयारी जरूर चल रही है काफी तैयारियों को प्रशासन ने पूरा भी कर लिया है जो अन्य तैयारियां शेष रह गई है उनको भी स्थानीय प्रशासन तेजी से पूर्ण करने में जुटा है वहीं दूसरी ओर चुनांव लडने वाले संभावित उम्मीदवार जो कि अंदर खाने तैयारियों में जुटे हैं उनकी निगाहें अब सिर्फ आरक्षण पर टिकी हुई है अगर आरक्षण मन मुताबिक जारी हो गया तो उनकी पौ बारा हो जाएगी इसी को लेकर के सभी की धड़कन बढी हुई है हालांकि संभावित उम्मीदवार शांत नहीं है आरक्षण सूची जारी होने का इंतजार जरूर किया जा रहा है लेकिन अपने लोगों के बीच वह लगातार संपर्क कर रहे हैं मौजूदा समय में नगर के हर गली चौराहे व पान व चाय की दुकानों में नगर निकाय चुनाव की चर्चा सुनने को मिल रही है सभी अपनी अपनी गणित में है इस बार की नगर पंचायत की सीट किस कैटागरी के खाते में जा सकती है कौन सा उम्मीदवार बेहतर प्रदर्शन कर सकता है इस तरह की तमाम कयास लगाए जा रहे हैं यह तो तभी साफ हो सकेगा की कौन सी सीट किस कैटागरी को मिली जब आरक्षण जारी होगा वैसे चुनावी तैयारियों में संभावित उम्मीदवार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं तथा अपनी-अपनी बाल पेंटिंग बैनर पोस्टर से नगर को पाट दिया है सबसे ज्यादा प्रत्याशी सामान्य सीट के लिए नगर में देखने को मिल रहे हैं यदि नगर की सीट अनारक्षित होती है तो कई दिग्गज पहलवान नगर पंचायत फफूंद का अध्यक्ष पद का चुनांव लड़ते हुये दिखाई देगे। हालांकि इस चुनांवी समर में कुछ गदावर नेता व कुछ आयातित उधोगपति व व्यापारी व आधार विहीन लोग भी लाखो खर्च कर नगर पंचायत से करोड़ो रूपये कमाने का सपना सजोयें है। ऐसे लोग अपने मक्शत में कितने सफल होगे यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...