किन्नरों पर आरपीएफ ने चलाया कानूनी डंडा, किन्नर में न्यूड होकर मचाया उत्पात। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, November 25, 2022

किन्नरों पर आरपीएफ ने चलाया कानूनी डंडा, किन्नर में न्यूड होकर मचाया उत्पात।

किन्नरों पर आरपीएफ ने चलाया कानूनी डंडा, किन्नर में न्यूड होकर मचाया उत्पात।

  • किन्नर करना चाहते हैं मनमानी।

किन्नरों पर आरपीएफ ने चलाया कानूनी डंडा, किन्नर में न्यूड होकर मचाया उत्पात।

छत्तीसगढ़। किन्नर और आरपीएफ जवान के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बुधवार को किन्नर को ट्रेन में यात्रियों को परेशान करते पकड़ा गया, इसका विरोध करते हुए स्टेशन परिसर में ही किन्नर ने अपने कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकत करते हुए जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के मुताबिक, आरपीएफ जवान ने इनकी पिटाई कर दी। किन्नर को कूटने वालों में कुछ अफसर भी थे। रेलवे सुरक्षाबल बिलासपुर की टीम किन्नर ड्राइव के विरोध में पिछले दो दिन से अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। बुधवार दोपहर आरपीएफ ने आधा दर्जन से अधिक किन्नरों को पकड़ लिया और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उन्हें आरपीएफ दफ्तर लेकर आ गई। इस दौरान उनके गुरु महिला किन्नर रजिया अपने साथ 5-6 किन्नरों को लेकर वहां पहुंच गई। उनका कहना था कि किन्नरों को ट्रेनों में चढ़ने दिया जाए और गिरफ्तारी और कार्रवाई अभियान ना किया जाए। आरपीएफ ने जब उसकी बात नहीं सुनी तब उन्होने अपने कपड़े उतार दिए, अब रेलवे प्रशासन से किन्नर आरपीएफ जवान और अफसरों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ रेलवे मजिस्ट्रेट ने किन्नरों को बवाल न करने की समझाइश दी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...