Post Top Ad
Friday, November 25, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
दमोह
मध्य प्रदेश
SDOP ने जमानत के लिए मांगी थी रिश्वत, लोकायुक्त ने रिश्वत लेते दबोचा था, अब मिला 3 साल का कारावास।
SDOP ने जमानत के लिए मांगी थी रिश्वत, लोकायुक्त ने रिश्वत लेते दबोचा था, अब मिला 3 साल का कारावास।
दमोह। तेंदूखेड़ा के तत्कालीन एसडीओपी जीपी शर्मा को रिश्वत लेने के आरोप में विशेष न्यायालय ने 3 साल की सजा सुनाई है, साथ ही कोर्ट ने 20 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। तत्कालीन एसडीओपी शर्मा ने जमानत तस्दीक करने के लिए साल 2015 में 5 हजार रिश्वत ली थी। पूरा मामला 2015 का है।
फरियादी बृजपाल पटेल पिता बाबूलाल पटेल ने तत्कालीन एसडीओपी जीपी शर्मा के खिलाफ सागर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन दिया था, जिसमें उसने बताया था कि उसके बेटे अजय पटेल पर थाना जबेरा में लड़की को भगाकर ले जाने के आरोप में केस दर्ज किया गया था, जिसकी जांच एसडीओपी शर्मा कर रहे थे। इस अपराध में अपने बेटे की अग्रिम जमानत दमोह न्यायालय से मंजूर कराई थी, जिसका आदेश लेकर उनके कार्यालय गया था। लेकिन उन्होंने जमानत तस्दीक करने के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। जिसके बाद टीम ने शिकायत की सत्यापन कराया और 29 सितंबर 2015 को एसडीओपी को 5 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। साथ ही पूरी कार्रवाई कर चार्टशीट न्यायालय में पेश की।
न्यायालय ने इस प्रकरण पर सुनवाई करते हुए रिश्वतखोर तत्कालीन तेंदूखेडा एसडीओपी जीपी शर्मा को धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रु के अर्थदंड से दंडित किया। वहीं एएसआई विजय कुमार चढ़ार को अभियोजन द्वारा दोष सिद्ध नहीं कर पाया, जिससे कोर्ट ने उसे दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक हेमंत कुमार पाण्डेय और अनंत सिंह ठाकुर द्वारा की गई।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# दमोह
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
दमोह,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद