Post Top Ad
Monday, November 21, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
एन.डी.आर.एफ की टीम ने सुदिति ग्लोबल के बच्चों को दिए टिप्स।
एन.डी.आर.एफ की टीम ने सुदिति ग्लोबल के बच्चों को दिए टिप्स।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सुदिति ग्लोबल एकेडमी में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं एनडीआरएफ टीम के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ आनंद के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया। एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर विजय कुमार द्वारा लगभग 500 बच्चों को बाढ़, भूकंप, रोड एक्सीडेंट, आग, प्रौद्योगिक आपदा, सर्पदंश, जहर खाना, हार्ट अटैक के दौरान सी.पी.आर एवं एम.बी.ए.ओ सहित अन्य प्रकार की आपदा के पहले व आपदा के दौरान व आपदा के बाद किस प्रकार से बचाव करना है। इसकी बच्चों को विस्तृत जानकारियां उपलब्ध कराई गई। जिनको बच्चों ने बड़े रुचि पूर्वक सीखा और समझा। विद्यालय के प्रबंधक डॉ आनंद के द्वारा जिला आपदा विशेषज्ञ दीपक कुमार एन.डी.आर.एफ की पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में आने वाली आपदाओं से हम बच सकते हैं। हम अगर किसी को जन्म नहीं दे सकते हैं लेकिन इन जानकारियों से हम समाज में आने वाली आपदाओं से बचाव एवं सुझाव प्रदान कर सकते हैं एवं आपदाओं के समय जीवनदान भी प्रदान कर सकते हैं कार्यक्रम में आपदा विशेषज्ञ दीपक कुमार एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट गाइड अरुण कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार उपस्थित रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद