Post Top Ad
Monday, November 21, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन/बरेली, पुलिस कॉलोनी में प्रधान आरक्षक 1 महीने से संचालित करवा रहा था जुआ, सुनें क्या कहा एसडीओपी ने।
रायसेन/बरेली, पुलिस कॉलोनी में प्रधान आरक्षक 1 महीने से संचालित करवा रहा था जुआ, सुनें क्या कहा एसडीओपी ने।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। थाना प्रभारी के स्थानांतरण होते ही नव पदस्थ थाना प्रभारी सहित एसडीओपी ने पुलिस कॉलोनी में बीते 1 माह से संचालित जुआ अड्डे पर छापा मारा। जहां से 4 जिलों के जुआरियों सहित लाखों रुपए पुलिस ने बरामद किए। बीती रात लगभग रात 1.00 बजे बरेली पुलिस थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अमोल बोरकर के शासकीय आवास पर एसडीओपी राजीव जंगले व थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने जब पुलिस बल के साथ दरवाजे पर दस्तक दी तो मौके पर मौजूद 4 जिलों के जुआरियों सहित 5 लाख 90 हजार रुपए ताश के पत्तों सहित जप्त किए गए।
वही शासकीय आवास के बाहर खड़ी जुआरियों की लग्जरी फोर व्हीलर 6 गाड़ियां भी बरामद की गई। इन वाहनों में सवार होकर जुआरी प्रधान आरक्षक के शासकीय निवास स्थान पर जुआ खेलने के लिए आया करते थे। इन जुआरियों में बरेली सहित अन्य शहरों के जुआरी भी शामिल हैं। अब प्रश्न यह उठता है कि पुलिस कॉलोनी में थाना प्रभारी के निवास स्थान के पीछे बीते 1 माह से जुआ संचालित हो रहा था। वहीं आस-पास दर्जनों पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के निवास स्थान मौजूद हैं। इन्हें इस अपराध की जानकारी क्यों नहीं थी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद