Post Top Ad
Monday, November 28, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
जिलाधिकारी ने तुर्कीपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय, नवीन मंडी स्थल व वृद्धा आश्रम किया निरीक्षण।
जिलाधिकारी ने तुर्कीपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय, नवीन मंडी स्थल व वृद्धा आश्रम किया निरीक्षण।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने जनपद के तुर्कीपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय, नवीन मंडी स्थल, वृद्धा आश्रम निरीक्षण किया। उक्त स्थानों का निरीक्षण के दौरान साफ सफाई, सुरक्षा तथा सभी समुचित व्यवस्थाओं की पूर्ति हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तुर्कीपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय में निरीक्षण के दौरान बच्चों के उठने-बैठने तथा खेलने हेतु पर्याप्त स्थान होने की बात कही। उन्होंने कहा कि विद्यालय में छात्र छात्राओं के लिए शौचालय की समुचित व्यवस्था रहे और बच्चों को समय-समय पर सामान्य ज्ञान का ज्ञान भी दिया जाए। नवीन मंडी में निरीक्षण के दौरान धान क्रय केंद्रों के व्यवस्थापकों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले कृषकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने धान तोल के समय निरीक्षण करते हुए सभी इलेक्ट्रॉनिक कांटों को व्यवस्थित रखने तथा सही रखने के निर्देश दिए और यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो सरकारी दरें निश्चित की गई है उन्हीं दरों के अनुसार धान क्रय किया जाए और संबंधित किसान का भुगतान भी समय रहते कर दिया जाए। जिलाधिकारी ने आनेपुर स्थित वृद्धा आश्रम के निरीक्षण के समय वहां पर साफ सफाई के साथ-साथ अन्य सभी व्यवस्थाओं पर नजर डाली और कहा कि जो भी कमी है उसको शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्तीय एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद