प्रेमिका की तहरीर पर दूल्हा पहुंचा मंडप की जगह पुलिस लॉकअप में, मुकदमा दर्ज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, November 28, 2022

प्रेमिका की तहरीर पर दूल्हा पहुंचा मंडप की जगह पुलिस लॉकअप में, मुकदमा दर्ज।

प्रेमिका की तहरीर पर दूल्हा पहुंचा मंडप की जगह पुलिस लॉकअप में, मुकदमा दर्ज।

प्रेमिका की तहरीर पर दूल्हा पहुंचा मंडप की जगह पुलिस लॉकअप में, मुकदमा दर्ज।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा बाबरपुर के एक गेस्ट हाउस में उस समय खलबली मच गई जब दूल्हे की प्रेमिका पुलिस को लेकर पहुँच गयी और दूल्हे पर शादी का चार साल से झांसा देने के बाद भी दूसरी जगह शादी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने रात में ही दूल्हे को हिरासत में ले लिया। वही प्रेमिका की तहरीर पर दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही सुबह तक दोनो पक्षों के रिश्तेदार प्रेमिका को समझाने का प्रयास कर रहे थे। जानकारी के अनुसार इटावा जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव डूडूपुरा निवासी राहुल प्रताप उर्फ नीलू पुत्र स्व. जयपाल सिंह की शादी अयाना थाना क्षेत्र के गांव असेवटा की रहने वाली एक युवती के साथ तय हुई थी। शादी की रस्में अजीतमल कस्बे के एक गेस्ट हाऊस में सम्पन होनी थी। रविवार को नीलू बारात लेकर अजीतमल पहुँचा। रात ग्यारह बजे नीलू की प्रेमिका पुलिस को लेकर गेस्ट हाउस पहुँच गयी और दूल्हे पर शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक संबध बनाने का आरोप लगाया और शादी का वादा करने के बाद दूसरी जगह शादी करने की बात कही। जिस पर पुलिस ने रात में ही दूल्हे को हिरासत में ले लिया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दूल्हे की प्रेमिका ने मुकदमा दर्ज कराया कि इटावा जिले का रहने वाला राहुल प्रताप उर्फ नीलू से उससे कई वर्षो से दोस्ती है और बीते चार वर्षों से वह शादी का झांसा देकर अवैध रूप से संबध बना रहा है और वह उससे शादी न करके दूसरी जगह शादी कर रहा है। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रजनीश कटियार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...