मूक-बधिर युवती से युवकों ने की हैवानियत, बोलेरो सवार होकर आए थे बदमाश, पीड़िता की हालत गंभीर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, November 25, 2022

मूक-बधिर युवती से युवकों ने की हैवानियत, बोलेरो सवार होकर आए थे बदमाश, पीड़िता की हालत गंभीर।

मूक-बधिर युवती से युवकों ने की हैवानियत, बोलेरो सवार होकर आए थे बदमाश, पीड़िता की हालत गंभीर।

मूक-बधिर युवती से युवकों ने की हैवानियत, बोलेरो सवार होकर आए थे बदमाश, पीड़िता की हालत गंभीर।

राजस्थान। बाड़मेर जिले में 20 साल की मूक-बधिर दलित युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला आया है। पीड़िता की हालत गंभीर है, उसका इलाज चल रहा है। वहीं, शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, घटना धोरीमन्ना थाना क्षेत्र बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 7 बजे युवती पास ही के खेत में बकरियां चरा रही थी। इस दौरान बोलेरो सवार बदमाश आए और दलित युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच ग्रामीणों को आता देख सभी मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद युवती को धोरीमन्ना के अस्पताल ले गए, साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बाड़मेर एसपी ने धोरीमन्ना अस्पताल पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से जानकारी ली। साथ ही एसएचओ को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस के मुताबिक, मूक-बधिर युवती के साथ बलात्कार की बात सामने आई है। पुलिस मेडिकल बोर्ड से पहले मेडिकल करवाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है। युवती के मूक-बधिर होने के कारण आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, मूक-बधिर होने के कारण युवती कुछ भी बता पाने में असक्षम है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...