भोपाल, पहले बेटे ने शादी का झांसा देकर किया रेप, फिर पिता ने भी की ज्यादती, बाप-बेटे अलग-अलग मौकों पर किया रेप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, November 27, 2022

भोपाल, पहले बेटे ने शादी का झांसा देकर किया रेप, फिर पिता ने भी की ज्यादती, बाप-बेटे अलग-अलग मौकों पर किया रेप।

पहले बेटे ने शादी का झांसा देकर किया रेप, फिर पिता ने भी की ज्यादती, बाप-बेटे अलग-अलग मौकों पर किया रेप।

भोपाल, पहले बेटे ने शादी का झांसा देकर किया रेप, फिर पिता ने भी की ज्यादती, बाप-बेटे अलग-अलग मौकों पर किया रेप।
प्रतिकात्मक फोटो

भोपाल। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बाप-बेटे पर रेप का केस दर्ज हुआ है। दोनों ने अलग-अलग मौकों पर एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। 24 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया- बॉयफ्रेंड शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा, इसके बाद लड़के के पिता ने बेटे से शादी कराने का वादा कर उससे रिलेशन बनाए, बाद में दोनों मुकर गए। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, पुलिस बाप-बेटे की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता छोला मंदिर इलाके की रहने वाली है। पुलिस को उसने बताया, वो चौक बाजार में एक कॉस्मेटिक की दुकान में 2019 से काम कर रही है। यहां आरोपी इब्राहिम उर्फ समीर भी काम करता है। साथ में काम करने के दौरान हमारी दोस्ती हो गई। कुछ दिन की बातचीत के बाद उसने मुझे प्रपोज किया, मैंने एक्सेप्ट कर लिया। दुकान के ऊपर गोदाम है। जब मैं वहां जाती, तो वो भी पीछे-पीछे आ जाता। इब्राहिम शादी का वादा कर गलत काम करता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी मुझे अल्पना तिराहे और चेतन मार्केट के पास बने होटल में भी मिलने के बहाने बुलाने लगा। उसने वहां भी कई बार रेप किया। इसी साल जब मैंने उससे शादी के लिए कहा तो वह टालने लगा, जब दबाव बनाया तो सीधा मुकर गया।

इब्राहिम की शिकायत लेकर मैं उसके पिता साजिद के पास पहुंची। साजिद ने बेटे की गलती मानकर मुझे उससे शादी कराने का भरोसा दिया। एक दिन वो भी मुझे ईंटखेड़ी इलाके में ले गया, वहां मेरे साथ गलत किया। इसके बाद फिर करोंद में बुलाकर गलत काम किया। अब यह कहकर शादी से इनकार कर दिया कि बेटा अभी शादी के लिए राजी नहीं है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने आरोपियों से पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो दोनों उसे कोर्ट लेकर पहुंचे। वहां किसी वकील से मिलकर शादी का फर्जी एग्रीमेंट बनवा दिया। इसके बाद इब्राहिम उसे अपने घर ले गया। कुछ दिन साथ रखा, फिर घर से भगा दिया। शनिवार को पीड़िता ने निशातपुरा थाने पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने में बुलाया, लेकिन वे नहीं आए। आरोपी का पिता मंडी में हम्माली करता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...