Post Top Ad
Sunday, November 27, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
पत्नी पति के अवैध संबंध का करती थी विरोध, पति ने पत्नी की कर दी पिटाई।
पत्नी पति के अवैध संबंध का करती थी विरोध, पति ने पत्नी की कर दी पिटाई।
बिहार। नवादा थाना क्षेत्र के नवादा मिल रोड मोहल्ले में शनिवार की शाम अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने अपनी ही पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई, उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक, जख्मी महिला नवादा मिल रोड मोहल्ला निवासी राजीव प्रसाद की 34 वर्षीया पत्नी है। इधर, जख्मी महिला ने बताया कि उसके पति का किसी अन्य महिला से विगत दस माह से नाजायज संबंध है। उसके साथ वह किराये के मकान लेकर अलग रहता है। जब भी वह उस महिला के घर जाती है, तो उसका दरवाजा बंद मिलता है। पति कुछ देर बाद बाहर निकालता है। जब वह विरोध करती है तो पति उसके साथ मारपीट करता है। शनिवार की शाम वह महिला के घर गई। उसके घर का दरवाजा बंद था और कुछ देर बाद पति उसके घर से बाहर निकला। जब उसने इसका विरोध किया, तो पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी जिससे वो जख्मी हो गई।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद