Post Top Ad
Saturday, November 19, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, रेजांगला युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों की श्रद्धांजलि अर्पित।
राजगढ़/तलेन, रेजांगला युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों की श्रद्धांजलि अर्पित।
घातक रिपोर्टर, राजेंद्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। शुक्रवार को क्षत्रिय वीर अहिर सेना तलेंन के तत्वधान में 18 नवंबर 1962 में रेजांगला युद्ध में शहीद हुए वीर अहीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित प्रबुद्ध जनों द्वारा दीप प्रज्वलित कर वीर शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की गई,तथा रेजांगला युद्ध में शहीद हुए वीरों की गाथा का बखान किया गया। 18 नवंबर 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान 18,000 फीट की ऊंचाई पर रेजांगला पोस्ट पर कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवानों ने अदभुत वीरता का परिचय दिया था। भारत के 114 वीर जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान करते हुए चीनी सैनिकों को रेंजागला पोस्ट पर कब्जा नहीं करने दिया। इस युद्ध में कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों ने 1300 चीनी सैनिकों को मार गिराया था। कार्यक्रम का संचालन व आभार व्यक्त देवेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर रतन सिंह यादव, चंद्रर सिंह यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, भारत सिंह यादव, राधेश्याम यादव, दिनेश यादव, माखन सिंह यादव, मुकेश यादव, रामकृष्ण यादव, मान सिंह यादव, लखन यादव, पवन यादव, उमेश यादव, सतीश यादव, अजब सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, हरिओम यादव सहित आदि लोग उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद