Post Top Ad
Sunday, November 6, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
पति की मृत्यु के बाद बेसहारा बच्चों के भरण पोषण के लिये पति का हिस्सा दिलाने के लिये उच्चधिकारियों से लगाई गुहार।
पति की मृत्यु के बाद बेसहारा बच्चों के भरण पोषण के लिये पति का हिस्सा दिलाने के लिये उच्चधिकारियों से लगाई गुहार।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
इटावा। इकदिल इटावा क्षेत्र के ग्राम दलप का नगला के निवासी अशोक कुमार पुत्र चंद प्रकाश जिसकी पत्नी अनीता ने उच्चधिकारियों को शिकायत पत्र देते कहा है उसके पति अशोक कुमार करीब सात वर्ष पूर्व सड़क दुर्घना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे जबसे पीड़ित अनीता औरैया के के एसपी आवास निकट कांशीराम कालोनी में रहकर स्वयं दूसरों के घरों का घरेलू कार्य करके अपने पति का निरंतर उपचार कराती रही एवं तीन बच्चों का भी भरण पोषण की जिम्मेदारी उठाती रही इसके बीच पीड़िता ने अपनी एक लड़की (लाली) की दो वर्ष पहले कर्ज लेकर शादी कर दी है, अब दो बच्चे जिनमें जितेंद्र कुमार उम्र 12 वर्ष व अंकित कुमार उम्र 10 वर्ष जिनका भरण पोषण कर रही है, इसी के बीच दिनांक 08 जून 2022 पीड़िता अनीता के पति अशोक कुमार की मृत्यु हो जाने के बाद उसके बच्चे बिल्कुल निराश्रित, असहाय, हो गये है, वहीं इधर पीड़िता के ससुर, चन्द्र प्रकाश सास देवर आदि ने पीड़िता के पति की सड़क दुर्घना होने के बाद प्लाट, भूमि, हरे पेड बेच दिये है जिसका पीड़िता या उसके पति को कोई रुपया नही दिया, पीड़िता के पति की मृत्यु के बाद उसका पुत्र अंकित कुमार बीमार हो जाने पर उसके इलाज के लिये पीड़िता ने अपने ससुर से मोबाइल से बात करते हुये कुछ रूपये मांगे जिसपर उसके ससुर ने घर आकर रूपये ले जाने की बात कही जिसपर पीड़िता दिनांक 01/11/2022 को ससुर के बुलाने पर अपने बीमार पुत्र को लेकर घर नगर दलप थाना इकदिल पहुंची तो वहाँ पर पीड़िता को उसके ससुर, चन्द्र प्रकाश पुत्र माताधीन, देवर देबेन्द्र कुमार पुत्र चंद प्रकाश, सास आशा देवी पत्नी चंद प्रकाश, एवं देवरानी सीमा देवी पत्नी देवेन्द्र कुमार आदि ने गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये उसके पति के हिस्से की भूमि मकान अन्य कोई चीज में हिस्सा देने से साफ मना कर दिया है, तथा पीड़िता को उक्त सभी लोगों ने बेइज्जत करके घर से भगा दिया तथा पीड़िता का देवर देवेन्द्र कुमार ने पीड़िता की एस पी आवास कॉसीराम कालोनी औरैया में कब्जा करने की धमकी दी है, पीड़िता बेहद मजबूर और बिवश होकर उच्चधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज करा अपने बच्चों का भरण पोषण करने एवं उनकी पढ़ाई आदि के लिये अपने ससुर आदि परिजनों से अपने पति का हिस्सा दिलाये जाने की गुहार की है।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद