रायसेन, वनरक्षक के सूने मकान से फिर ढाई लाख रुपयों की चोरी, नकदी-जेवरात पर किया हाथ साफ। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, November 3, 2022

रायसेन, वनरक्षक के सूने मकान से फिर ढाई लाख रुपयों की चोरी, नकदी-जेवरात पर किया हाथ साफ।

वनरक्षक के सूने मकान से फिर ढाई लाख रुपयों की चोरी, नकदी-जेवरात पर किया हाथ साफ।

रायसेन, वनरक्षक के सूने मकान से फिर ढाई लाख रुपयों की चोरी, नकदी-जेवरात पर किया हाथ साफ।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कुछ दिनों पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान की सख्त हिदायत के बाद 20-22 दिन से चोरी की घटनाएं थमी हुई थीं। लेकिन बीती रात में शहर के वार्ड 13 स्थित श्री राधा कृष्णपुरम काॅलोनी में रहने वाले वनरक्षक रामशरण के सूने घर में चोरी की वारदात हो गई। चोर यहां से 70 हजार रुपए नगद और साेने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब ढाई लाख से ज्यादा की बताई जा रही है। चोरी की जानकारी मिलते ही रायसेन एसडीओपी आदिति सक्सेना पुलिस फोर्स लेकर जांच करने के लिए पहुंचीं। श्री राधा कृष्ण पुरम काॅलोनी के लोगों ने वनरक्षक के घर के दरवाजे का ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी उन्हें दी गई। इस कॉलोनी में रहने वाले वनरक्षक रामशरण की पोस्टिंग सिलवानी रेंज के सियरमऊ में है। वे लगभग 3 दिन से सियरमऊ में ही थे, उसका परिवार भी उनके पासले गए थे और मकान एकदम सूना था। रात के समय चोर उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर प्रवेश कर गए। अंदर कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी को चोरों द्वारा बाहर हाल में लाकर रखा और यहां पर लोहे के सरियों द्वारा गोदरेज की अलमारी के गेट तोड़कर 70 हजार नगदी और डेढ़ लाख रुपए कीमत के सोना चांदी के जेवर चुरा ले गए। चोरों ने घर के अंदर पूरा सामान यहां पर बिखरा दिया था। मौके पर पहुंची एसडीओपी अदिति सक्सेना द्वारा जांच पड़ताल की गई। साथ ही कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किया गया है, जिसमें चोर मकान में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...